फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two more case of black fungus conformed in Patiala of Punjab

पंजाब: पटियाला में दो संदिग्ध मरीजों में ब्लैक फंगस की पुष्टि, एक को चंडीगढ़ पीजीआई भेजा गया

Wed, 19 May 2021 08:26 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 19 May 2021 08:26 PM IST
सार

पंजाब के पटियाला स्थित सरकारी राजिंदरा अस्पताल में दो और मरीजों में ब्लैक फंगस की पुष्टि हुई है। एक गंभीर मरीज को चंडीगढ़ स्थित पीजीआई भेजा गया है। वहीं एक संदिग्ध मरीज की रिपोर्ट का इंतजार है। निजी अस्पताल में दाखिल दो मरीज भी ब्लैक फंगस से पीड़ित मिले हैं। 

विज्ञापन
Two more case of black fungus conformed in Patiala of Punjab
ब्लैक फंगस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटियाला स्थित सरकारी राजिंदरा अस्पताल में ब्लैक फंगस का कहर जारी है। मंगलवार को आए छह केसों में जिन दो मरीजों की रिपोर्ट का इंतजार था, बुधवार को उनमें ब्लैक फंगस की पुष्टि हो गई। राजिंदरा से ब्लैक फंगस के एक गंभीर मरीज को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। साथ ही राजिंदरा में बुधवार को ब्लैक फंगस का एक और संदिग्ध मरीज मिला। उधर, पटियाला के एक निजी नर्सिंग होम में दाखिल दो संदिग्ध मरीजों को भी ब्लैक फंगस होने की पुष्टि हो गई।

विज्ञापन


ब्लैक फंगस के मरीजों के इलाज में लगे ईएनटी विभाग के हेड डॉ संजीव भगत ने बताया कि ब्लैक फंगस के एक मरीज की हालत काफी खराब हो गई थी। उसके दिमाग तक ब्लैक फंगस पहुंच गया था, जिस कारण उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया है। जबकि बाकी तीन ब्लैक फंगस के मरीजों में से दो की अगले एक-दो दिनों में सर्जरी की जाएगी। इनमें एक मरीज की नाक की हड्डी फंगस के कारण पूरी तरह से गल गई है, जबकि दूसरे की नाक की हड्डी के साथ ऊपर का जबड़ा भी फंगस की चपेट में आ गया है।
विज्ञापन


दोनों मरीजों की सर्जरी करके फंगस की चपेट में आए हिस्से निकाल दिए जाएंगे, ताकि उन दोनों की जान बच सके। तीसरा मरीज कोविड के कारण ऑक्सीजन पर होने के कारण अभी उसकी सर्जरी नहीं की जा सकती। उसके नाक में फंगस है, उसकी भी फिटनेस रिपोर्ट लेकर जल्द सर्जरी की जाएगी। फिलहाल तीनों मरीजों का इलाज जारी है। दो मरीज मंगलवार को पटियाला के एक नर्सिंग होम में दाखिल हुए थे। वह भी ब्लैक फंगस से पीड़ित मिले। दोनों का इलाज शुरू कर दिया गया है। इसकी पुष्टि सिविल सर्जन डॉ. सतिंदर सिंह ने की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

राजिंदरा में 32 कोरोना मरीजों की मौत

सरकारी राजिंदरा अस्पताल में कोरोना से मरने वाले मरीजों की संख्या कम नहीं हो रही है। बुधवार को राजिंदरा में पिछले 24 घंटे में 32 कोविड मरीजों की मौत हो गई। राजिंदरा के कोविड केयर वार्ड की इंचार्ज सुरभि मलिक ने बताया कि पिछले 24 घंटे में राजिंदरा में जिन 32 कोविड मरीजों की मौत हुई है, उनमें 12 पटियाला जिले के थे, जबकि 19 पंजाब के अन्य जिलों और एक अन्य राज्य से था। वहीं राजिंदरा में बुधवार को 19 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है, जबकि 47 नए कोरोना मरीज दाखिल भी हुए। 

कोरोना का खतरा बढ़ा, नाभा का गांव दुलदी सील
पटियाला के गांवों में कोरोना का प्रकोप भी कम नहीं हो रहा है। खास तौर से नाभा ब्लाक के गांवों में कोरोना ने रफ्तार पकड़ी हुई है। बुधवार को नाभा ब्लाक के गांव दुलदी में 13 पाजिटिव केस मिले। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से जहां गांव को सील कर दिया गया, वहीं यहां सैंपलिंग शुरू कर दी गई। 

गौरतलब है कि नाभा ब्लाक के गांव अजनौदा कलां, लौट और भादसों में कोरोना कारण हालात काफी नाजुक है। जहां पिछले दो हफ्तों के दौरान ही अजनौदा में 13 मौतें और 25 एक्टिव केस हैं, वहीं लौट में तीन मौतें और 23 एक्टिव केस, भादसों में तीन मौतें व 53 एक्टिव केस हैं। उधर, ब्लाक कौली के गांव धबलान में भी आठ मौतें हो गई हैं और 20 एक्टिव केस हैं। जिस कारण इस गांव को भी सील किया हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed