{"_id":"60bd0e698ebc3e40c8409caf","slug":"black-fungus-found-in-two-more-patients-in-two-days-mewat-news-noi5859261112","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन में दो और मरीजों में मिला ब्लैक फंगस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन में दो और मरीजों में मिला ब्लैक फंगस
विज्ञापन
नूंह। नल्हड़ मेडिकल कॅालेज में शनिवार और रविवार को एक-एक मरीजों में ब्लैक फंगस की पुष्टि हुई। अब मेडिकल कॉलेज में ब्लैक फंगस के मरीजों की संख्या 38 हो गई है। इनमेें नूंह जिले के मरीजों की संख्या 9 है। अन्य मरीजों में पलवल के 7, उत्तर प्रदेश के 4, रेवाड़ी के 2, राजस्थान के 2 और भिवानी से एक मरीज है। फिलहाल, 25 मरीज उपचाराधीन हैं। मेडिकल कॉलेज में अब तक ब्लैक फंगस से 5 मरीजों की मौत भी हो चुकी है। 2 मरीजों को अन्य अस्पतालों के लिए रेफर कर दिया गया। ब्लैक फंगस के बढ़ते मरीजों की संख्या से जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग चिंतित हैं। मेडिकल कॉलेज में ब्लैक फंगस के मरीजों के उपचार के लिए पर्याप्त मात्रा में इंजेक्शन भी उपलब्ध नहीं हैं। बता दें कि नल्हड़ मेडिकल कॉलेज में अब तक ब्लैक फंगस के 38 मरीजों का पंजीकरण हो चुका है।
मरीजों के हिसाब से कम मिल रहे इंजेक्शन
नल्हड़ मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन ब्लैक फंगस के मरीजों के लिए कॉलेज प्रशासन की ओर से रोजाना पीजीआई रोहतक से इंजेक्शनों की मांग की जा रही है। लेकिन, मरीजों के हिसाब से इंजेक्शनों की आपूर्ति बहुत ही कम हो रही है। वहीं, इस बारे में जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. विजय पाल ने बताया कि ब्लैक फंगस के मरीजों की दवाओं के लिए कॉलेज की ओर से लगातार मांग की जा रही है। लेकिन, जरूरत के हिसाब से दवाई नहीं मिल पा रही हैं।