फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   bjp s membership campein

सबका साथ सबका विकास के नारे पर काम कर रही है भाजपा

Wed, 31 Jul 2019 11:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
bjp s membership campein
सबका साथ-सबका विकास नारे पर काम कर रही भाजपा : चंद्रेश ग्रोवर
विज्ञापन

पिनगवां। युवा मोर्चा के मंडलाध्यक्ष चंद्रेश ग्रोवर द्वारा पिनगवां खंड के गांव लाहबास व ख्वाजलीका में सदस्यता अभियान चलाया गया। सदस्यता अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ता लोगों को बूथ-बूथ पर जाकर सदस्यता अभियान से जोड़ रहे हैं, जिसके तहत करीब 100 लोगों को भाजपा की नीतिओं के बारे में जानकारी देकर भाजपा की सदस्यता दिलाई गई। वहीं भाजपा में शामिल हुए लोगों द्वारा पार्टी की नीतियों को आगे बढ़ाने का भी विश्वास दिलाया गया। चंद्रेश ग्रोवर ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है, जिसको और आगे बढ़ाने के लिए पूरे देश में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। उनके द्वारा भी क्षेत्र के गांव-गांव व घर-घर जाकर अब तक करीब 500 लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाकर जोड़ा गया है। आपस की लड़ाई को छोड़कर अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़कर पार्टी को और अधिक मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सबको साथ लेकर सबका विकास कर रही है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने क्षेत्र के गांवों का रिकार्ड विकास कराने के साथ ही यहां की वर्षों पुरानी ड्राइविंग लाइसेंस नवीनीकरण कराने की मांग को भी पूरा करा दिया है, जिससे यहां के लोग भाजपा की नीतियों से पूरी तरह से खुश हैं और विधानसभा चुनाव में एक बार फिर मनोहर लाल सरकार बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed