फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   BJP pushed Haryana behind

भाजपा ने हरियाणा को धकेला सबसे पीछे

Wed, 12 Jan 2022 11:31 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 11:31 PM IST
विज्ञापन
BJP pushed Haryana behind
नूंह। देश में कभी नंबर एक पर रहने वाले हरियाणा प्रदेश को आज भाजपा की प्रदेश सरकार ने सबसे पीछे धकेल दिया है। भाजपा के राज में प्रदेश में अभी तक दर्जनों विभागों की भर्तियों के पेपर लीक हो चुके हैं। आज प्रदेश का युवा रोजगार के लिए धक्क ेखा रहे हैं लेकिन गठबंधन की सरकार के पास कोई जवाब नहीं है। ये बातें नूंह में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्वमंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव ने नूंह के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में बेरोजगारी पूरे चरम पर है भाजपा सरकार का जाना तय है। वह कार्यकर्ताओं की जनसमस्याओं को सुन रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा के कुशासन से जनता तंग आ चुकी है। देश के 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव में भाजपा का जाना तय है और उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणीपुर में पूर्ण बहुमत से कांग्रेस पार्टी अपनी सरकार बनाएगी जबकि उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने में कांग्रेस पार्टी की अहम भूमिका रहेगी। प्रियंका गांधी का नारा लड़की हूं, लड़ सकती हूं का असर देखने को मिल रहा है, जिससे भाजपा बौखलाई हुई है। यादव ने बताया कि हर सप्ताह बुधवार को वह मेवात में रहकर जन समस्याएं सुनेंगे और जहां भी जो परेशानी होगी वहां मौके पर भी जाएंगे और समस्याओं का निदान करवाएंगे। मेवात के कई गांवों की जमीन में पानी खड़ा हुआ है फसल खराब हो गई उसका मुआवजा सरकार को देना चाहिए। इसके अलावा बिजली कमी के कारण भी किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सांसद राव इंद्रजीत पर भी तंज कसते हुए कहा कि सांसद ने आज तक मेवात में कुछ नहीं करवाया। मेवात के साथ भेदभाव किया जा रहा है। लेकिन कांग्रेस की सरकार बनने पर मेवात की सभी मांगों को पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार से सभी नाराज हैं और अपनी जायज मांगों को लेकर भी लोगों को रोडों पर उतरना पड़ता है। डाक्टर हड़ताल कर रहे हैं, अतिथि अध्यापकों की मांगों को पूरा नही किया जा रहा, आंगनबाड़ी वर्कर्स हड़ताल करने पर मजबूर हैं। इस सरकार में युवा, जवान, किसान, कर्मचारी और व्यापारी सभी परेशान हो चुके हैं जनता त्राही-त्राही कर रही है इसलिए अब भाजपा के जाने का समय आ गया है। जिसकी शुरूआत आने वाले 5 राज्यों के चुनाव में हो जाएगी। भाजपा को अपनी हार दिख रही है तभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब में फ्लाप हुई रैली का ठीकरा कांग्रेस पर फोड़ा। वहीं उत्तर प्रदेश में जिस तरह से भाजपा में भगदड़ मची है उससे साफ जाहिर है कि भाजपा डूबता हुआ जहाज है। इस मौके पर उनके साथ पूर्व विधायक हबीर्बुरहमान, युवा कांग्रेसी नेता मुबारिक मलिक सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed