फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   BJP launched "Jhootha Kahin Ka" campaign against the Chief Minister

Noida News: मुख्यमंत्री के खिलाफ भाजपा ने लांच किया ''''''''झूठा कहीं का'''''''' कैंपेन

Sat, 06 May 2023 11:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 06 May 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
BJP launched "Jhootha Kahin Ka" campaign against the Chief Minister
- दिल्ली सरकार के भ्रष्टाचार की गूंज अब दिल्ली के घर-घर तक सुनाई देगी-बैजयंत जय पांडा
विज्ञापन

- कहा- 14 वीडियो वैन दिल्ली में घूमकर मुख्यमंत्री के झूठ से दिल्ली वालों को अवगत कराएंगे
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। प्रदेश भाजपा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री के खिलाफ अभियान छेड़ दिया है। निवास सौंदर्यीकरण के मुद्दे पर धरना-प्रदर्शन के बाद अब मुख्यमंत्री के खिलाफ ''''''''झूठा कहीं का'''''''' कैंपेन लांच किया है। भाजपा के अनुसार इसमें 14 वीडियो वैन दिल्ली के सभी 14 जिलों में 27 मिनट की वीडियो के माध्यम से मुख्यमंत्री का पोल खोलेंगी। दिल्ली वालों को बताया जाएगा कि खुद को आम आदमी कहने वाले मुख्यमंत्री 45 करोड़ रुपये के आलीशान बंगले में रहते है।
कैंपेन लांच करने के मौके पर प्रदेश भाजपा प्रभारी बैजयंत जय पांडा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने दिल्लीवासियों की गाढ़ी कमाई को लूटकर अपना राजमहल बनवाने में जो भ्रष्टाचार किया है, उसकी गूंज अब दिल्ली के घर-घर तक सुनाई देगी। दिल्ली की जनता के सामने मुख्यमंत्री के असली चेहरे को उजागर किया जाएगा। जब शराब नीति में भ्रष्टाचार की खबरें आई तो उस वक्त अहंकारी केजरीवाल सरकार ने चुनौती दी थी कि अगर नीति में कोई भ्रष्टाचार हुआ है तो अरेस्ट करो और आज मनीष सिसोदिया जेल के अंदर हैं। उन्होंने दिल्लीवासियों से आह्वावान किया कि केजरीवाल सरकार से सवाल पूछना चाहिए कि आखिर क्यों एक मंत्री को 10 महीने से और दूसरे को 3 महीने से जेल से बेल नहीं मिल रही है।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि दिल्ली सरकार के भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपा का संघर्ष जारी रहेगा। झूठ के चेहरे को भाजपा बेनकाब करेगी। विधानसभा नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह विधूड़ी ने कहा है की यह वीडियो ना सिर्फ वैन के माध्यम से बल्कि सोशल मीडिया पर भी बड़ा प्रभाव डाल कर अरविंद केजरीवाल की पोल खोलेगी। भाजपा सांसद डॉ. हर्षवर्धन ने कहा केजरीवाल के झूठ उजागर हो गया है। अब इसे भाजपा घर घर तक पहुंचाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed