{"_id":"6aca4ceeeb74d6cc8506f3ad","slug":"bisrakh-emerges-as-overall-champion-in-district-level-athletics-noida-news-c-23-1-lko1064-108797-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: जिला स्तरीय एथलेटिक्स में बिसरख बना ओवरऑल चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: जिला स्तरीय एथलेटिक्स में बिसरख बना ओवरऑल चैंपियन
विज्ञापन
दादरी स्थित मिहिर भोज इंटर कॉलेज में आयोजित हुई दो दिवसीय जिला स्तरीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में
फोटो--
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। दादरी स्थित मिहिर भोज इंटर कॉलेज में माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप का शुक्रवार को समापन हुआ। प्रतियोगिता में नोएडा, दादरी, बिसरख, जेवर और दनकौर क्षेत्र के सरकारी इंटर कॉलेजों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। बिसरख क्षेत्र ने ओवरऑल चैंपियन का खिताब जीता, जबकि दादरी दूसरे और दनकौर तीसरे स्थान पर रहा।
प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है। वे वहां जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पीतांबर शर्मा ने की। इस दौरान आशीष भाटी, नारायण वीर सिंह, प्रबंधक राजेश प्रधान, संजय भाटी, बलराज भाटी और नीरज प्रधान ने विजेता खिलाड़ियों व टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
पीतांबर शर्मा ने कहा कि प्रतियोगिता में पदक नहीं जीत पाने वाले खिलाड़ियों को निराश होने के बजाय लगातार अभ्यास करना चाहिए। उन्होंने खिलाड़ियों से आगामी जनवरी में बिसरख क्षेत्र में होने वाली खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने की अपील की। उन्होंने विश्वास जताया कि निरंतर मेहनत से खिलाड़ी भविष्य में बेहतर प्रदर्शन करेंगे।