{"_id":"6525984affc43313e2068614","slug":"bike-stolen-and-sold-thrice-in-seven-years-bargain-for-the-fourth-time-grnoida-news-c-23-1-noi1091-18886-2023-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सात साल में चोरी कर तीन बार बिकी बाइक, चौथी बार सौदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सात साल में चोरी कर तीन बार बिकी बाइक, चौथी बार सौदा
विज्ञापन
फोटो --
सात साल में चोरी कर तीन बार बिकी बाइक, चौथी बार सौदा होने पर कबाड़ी ने दी सूचना
- बीटा-दो थाने के चक्कर लगाता रहा पीड़ित, लेकिन पुलिस ने नहीं दर्ज की रिपोर्ट
-कबाड़ी की कॉल आने पर, बाइक मालिक को पता चला, पुलिस से लगाई गुहार
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। घर से चोरी हुई बाइक की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पीड़ित सात साल से चक्कर लगा रहा है। इस अंतराल में तीन बार बाइक बेच दी गई और चौथी बार एक कबाड़ी से सौदा कर दिया गया। कबाड़ी की कॉल आने पर एक बार फिर पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
बीटा-2 सेक्टर निवासी सुशील कुमार ने बताया कि उनका जगत फार्म में बुटीक सेंटर है। सोमवार को उन्होंने डीसीपी से शिकायत की कि वर्ष 2014 में खरीदी गई बाइक जून 2016 में चोरी हो गई। मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। इस दौरान बाइक चोर ने फर्जीवाड़ा कर उनकी बाइक तीन बार बेच दी। चौथी बार शामली कबाड़ी के पास बेचने के लिए दी गई। कबाड़ी ने सुशील कुमार से पूछताछ की तो पूरा मामला खुल गया। अब एक बार फिर सुशील की शिकायत पर डीसीपी साद मियां खान बीटा-2 थाना पुलिस को कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
नोटेरी पर बिकती रही बाइक
सुशील कुमार ने बताया कि उनकी बाइक चोरी हुई थी, तो डिग्गी में कलर आरसी रखी थी। चोरों ने सुशील कुमार के फर्जी हस्ताक्षर बनाकर अपने नाम एक फर्जी नोटेरी बनवा लिया। इस नोटेरी के बल पर आरोपियों ने पहली बार नोटेरी बनवाकर बाइक बेची। दूसरी और तीसरी बार भी इसी तरह बाइक बिकी। चौथी बार जब कबाड़ी के पास बाइक बिकने पहुंची तो आरसी की फोटो प्रति पर लिखे मोबाइल नंबर से कबाड़ी ने सुशील से बात की तो पूरे मामले का खुलासा हुआ।
विज्ञापन
जहां पकड़ा जाता गिरोह वहीं पहुंच जाता पीड़ित
सुशील ने बताया कि उसने केवल रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए ही थानों के चक्कर नहीं लगाये बल्कि जब भी बाइक चोर गिरोह पकड़े जाने की खबर सुनता वह उसी थाने में जाकर अपनी बाइक तलाशने लगता। वह गाजियाबाद समेत अन्य जिलों में भी अपनी बाइक ढूंढने पहुंचा लेकिन कोई लाभ नहीं हुआ।