फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Bike riding miscreants looted 4.6 lakhs from bank agent

Noida News: बाइक सवार बदमाशों ने बैंक एजेंट से लूटे 4.6 लाख

Tue, 20 Jun 2023 01:15 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jun 2023 01:15 AM IST
विज्ञापन
Bike riding miscreants looted 4.6 lakhs from bank agent
बाइक सवार बदमाशों ने बैंक एजेंट से लूटे 4.6 लाख
विज्ञापन

- एसबीआई शाखा प्वाइंट संचालक की कनपटी पर तमंचा लगाकर किया फायर
-
संवाद न्यूज़ एजेंसी
दादरी। अच्छेजा के पास बाइक सवार दो बदमाश एसबीआई की शाखा प्वाइंट संचालक से 4.60 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बादलपुर थाना पुलिस के मुताबिक अच्छेजा निवासी विक्रम सिंह गांव के पास एसबीआई की शाखा प्वाइंट चलाते हैं। सोमवार को दिनभर का कलेक्शन 4.60 लाख रुपये लेकर रात करीब साढ़े नौ बजे शाखा बंद कर स्कूटी से घर जा रहे थे। अच्छेजा के नहर बाईपास पर बाइक सवार दो बदमाशों ने पीछे से आकर रोक लिया। दोनों ने उनकी कनपटी पर तमंचा तानकर गोली मारने की धमकी दी। विरोध करने पर तमंचा से गोली चलाने का प्रयास किया। मिस फायर होने से उनकी जान बच गई।
उसके बाद बदमाशों ने तमंचा के बट से हमला कर विक्रम को घायल कर नकदी लूटकर फरार हो गए। पीड़ित ने शोर मचाकर लोगों से मदद मांगी। हालांकि आसापास के लोगों के पहुंचने से पहले बदमाश फरार हो गए। आसपास के लोगों ने घायल को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद पीड़ित कोतवाली पहुंचा और घटना की तहरीर दी है। घटना की सूचना मिलने पर बादलपुर पुलिस एसीपी और एडीसीपी समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस वारदात के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
विज्ञापन



नजदीकी पर जताया शक

पुलिस अधिकारियों की माने तो घटना को किसी नजदीकी व्यक्ति ने अंजाम दिया है। बदमाश को पता था कि विक्रम कितने बजे ऑफिस से निकलता है और कितनी रकम लेकर जाता है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed