{"_id":"6ac269621339e186080e05e3","slug":"big-bitters-won-gold-naughty-aces-won-silver-noida-news-c-23-1-lko1064-108143-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: बिग बिटर्स ने जीता स्वर्ण, नॉटी एसेस ने रजत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: बिग बिटर्स ने जीता स्वर्ण, नॉटी एसेस ने रजत
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित लीजेंड बाई कुंदन मैदान पर चल रही इंडूरेंस कप में स्वर्ण कप ट्रॉफी की व
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित लीजेंड बाई कुंदन मैदान पर चल रहे इंडूरेंस कप के फाइनल मुकाबलों में बिग बिटर्स और नॉटी एसेस क्रिकेट क्लब ने जीत दर्ज की। बिग बिटर्स ने अनटेम्ड-11 को पांच विकेट से हराकर स्वर्ण कप जीता, जबकि नॉटी एसेस ने बैंडिट्स-11 को सात विकेट से पराजित कर रजत कप अपने नाम किया।
स्वर्ण कप के फाइनल में अनटेम्ड-11 ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट पर 179 रन बनाए। शास्वत वर्मा ने 54 रन की पारी खेली। बिग बिटर्स की ओर से कमल और रवि ने तीन-तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए बिग बिटर्स ने पांच विकेट पर 181 रन बनाकर जीत हासिल की। मो. खुशनवाज ने 48 रन बनाए और उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।
रजत कप के फाइनल में बैंडिट्स-11 ने आठ विकेट पर 266 रन बनाए। बीनू माधव ने 92 रन बनाए। जवाब में नॉटी एसेस ने तीन विकेट पर 269 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। तरुण अग्निहोत्री ने 91 और ईशान शर्मा ने 80 रन की पारी खेली। ईशान को मैन ऑफ द मैच चुना गया। बैंडिट्स-11 की ओर से बीजू मोन ने तीन विकेट लिए।