फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Bhudabas top in vaccination

टीकाकरण में अव्वल भूडाबास

Thu, 25 Nov 2021 11:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Bhudabas top in vaccination
नगीना। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार समेत सभी मूलभूत सुविधाओं से वंचित भूडबास गांव बृहस्पतिवार को शत-प्रतिशत घरों में प्रथम खुराक लगवाने वाला गांव बन गया है। यह गांव स्वास्थ्य विभाग के लिए सिरदर्द बना हुआ था। यहां अभी भी प्राइमरी और माध्यमिक विद्यालयों में बिजली नहीं है और आधी आबादी बिजली से वंचित है।
विज्ञापन

कुछ दिन पहले ही यह गांव सुर्खियों में आया था। मुलथान ग्राम पंचायत के सरपंच सोहराब खान ने बताया कि भूडबास उनकी पंचायत का गांव है। यहां पर 582 लोगों ने प्रथम खुराक लगवा ली है। जो गांव के लिए बड़ी उपलब्धि है। यह सब ग्रामीणों के सहयोग और स्वास्थ्य विभाग की टीम के सघन अभियान तथा स्वयंसेवी सबीला बेगम व अन्य के अथक प्रयासों से संभव हो पाया है। गांव के पूर्व सरपंच नसीम ने बताया कि नगीना ब्लॉक का भूडबास सबसे पिछड़ा गांव है। अभी भी बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य आधारभूत सुविधाएं नहीं हैं। फिर भी जनहित में गांव के सहयोग से 100 प्रतिशत ग्रामीणों ने टीकाकरण करवाया है ताकि सरकार की यहां नजर पड़े और यह गांव भी मूलभूत विकास की मुख्यधारा में शामिल हो सके। मौके पर एएनएम सलमा, स्वयंसेवी रियाजूद्दीन, आंगनबाड़ी सहायिका जाकरा, आशा वर्कर अमीना, वॉलेंटियर मोहम्मद आजम, मौज खान, पंचायत सदस्य राशिद व खालिद, मुद्दीन लंबरदार, खुर्शीद भूडबास आदि का हौसला अफजाई किया और बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed