फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Bhavya Pratap of Greno reached the semi-finals after defeating the boxer of Andhra Pradesh.

Noida News: आंध्रप्रदेश के बॉक्सर को हराकर ग्रेनो के भव्य प्रताप सेमीफाइनल में पहुंचे

Sat, 23 Mar 2024 09:07 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2024 09:07 PM IST
विज्ञापन
Bhavya Pratap of Greno reached the semi-finals after defeating the boxer of Andhra Pradesh.
फोटो --
विज्ञापन

आंध्रप्रदेश के बॉक्सर को हराकर ग्रेनो के भव्य प्रताप सेमीफाइनल में पहुंचे
- यूपी टीम के विशुपाल और सुहैब ने भी क्वार्टर फाइनल में दर्ज की जीत
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सब जूनियर नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में आंध्रप्रदेश के बॉक्सर को क्वार्टर फाइनल में हराकर ग्रेनो के सादोपुर गांव के भव्य प्रताप ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। इस जीत के साथ भव्य ने अपना पदक पक्का कर लिया है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश की टीम के ही विशुपाल और सुहैब ने भी सेमीफाइनल में स्थान पक्का कर लिया। अन्य प्रदेशों के भी कई बॉक्सरों ने सेमीफाइनल में जगह बनाई है। शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के इंडोर स्टेडियम में शनिवार को क्वार्टर फाइनल मुकाबले हुए। यूपी के 12 खिलाड़ियों ने क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। इनके मुकाबले देर रात तक जारी रहे। पदक जीतने और क्वार्टर फाइनल में स्थान पक्का करने के लिए बॉक्सरों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। महाराष्ट्र की समृद्धि शिंदे ने राजस्थान की कृतिका दामानी को, उत्तराखंड की भूमिका बसेरा ने असम की कनकना को, केरला की देवंदा ने चंडीगढ़ की प्रतिमा को शिकस्त दी। हरियाणा की नव्या ने आंध्रप्रदेश की नागनव्या, चंडीगढ़ की इशिका ने हरियाणा की तरुणा, पंजाब की काश्वी ने उत्तराखंड की अनुष्का, गुजरात की साक्षी थापा ने राजस्थान की साक्षी को मात दी। अरुणाचल की हिलंग ने चंडीगढ़ की सृष्टी को, हरियाणा की निश्चल शर्मा ने तमिलनाडु की एस सराह को, झारखंड की अंजिल कुमारी ने गुजरात की छवि को, दिल्ली की सिया ने नवरीत को हरा दिया। रोजगार विद अंकित यूट्यूब चैनल की टीम शनिवार को उपस्थित हुई। उन्होंने आयोजन के लिए आर्थिक मदद की। यूपी बॉक्सिंग एसोसिएशन के महासचिव प्रमोद कुमार, स्वीप कॉर्डिनेटर धीरज कुमारी, कोच सोनम, प्रमोद कुमार, प्रवेश कुमार, दीपिका तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed