फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   bharat mandpum trade fare

Noida News: यूपी के व्यंजनों की खुशबू महकेगा भारत मंडपम

Tue, 06 Oct 2026 08:25 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 08:25 PM IST
विज्ञापन
bharat mandpum trade fare
अवध से लेकर पूर्वांचल तक का स्वाद चखेंगे लोग, 14 से 27 नवंबर होगा 45वां इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश के व्यंजनों की खुशबू अब दिल्ली के भारत मंडपम में भी महकेगी। प्रदेश सरकार ने यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 की सफलता के बाद अब 45वां इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर में एक जनपद एक व्यंजन का स्टॉल लगाने का फैसला लिया हैं। जहां प्रदेश के 75 जिलों के स्वाद को प्रदर्शित किया जाएगा। फेयर में पहुंचने वाले लोगों को यूपी के अलग अलग जगहों के व्यंजनों का स्वाद चखने का मौका मिलेगा। साथ ही उत्पादकों का कारोबार बढ़ेगा।


दिल्ली के भारत मंडपम में 14 से 27 नवंबर तक 45वां इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर (आईआईटीएफ) 2026 का आयोजन होगा। जहां पहली बार ओडीओसी का स्टॉल लगेगा। ग्रेटर नोएडा में आयोजित उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो में भागीदारी के बाद यह कदम सरकार ने उठाया हैं। उत्तर प्रदेश के स्थानीय उत्पादों, पारंपरिक व्यंजनों और पाक विरासत को देश-दुनिया के सामने प्रस्तुत किया जाएगा। प्रदेश की स्थानीय परंपराओं को व्यापार, ब्रांडिंग और बाजार से जोड़ने का अवसर मिलेगा। ओडीओसी की अवधारणा स्थानीय व्यंजनों को वैश्विक पहचान और बाजार उपलब्ध कराने पर आधारित है। अब तक ओडीओपी ने जिलों के विशिष्ट उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed