फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Bennett University Student Assaulted Slapped Repeatedly While Being Grabbed by the Hair Video Goes Viral

हॉस्टल में क्रूरता: बेनेट यूनिवर्सिटी की छात्रा से मारपीट, बाल पकड़कर मारे थप्पड़ ही थप्पड़; वीडियो वायरल

Mon, 04 May 2026 08:44 PM IST
विकास कुमार माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: विकास कुमार Updated Mon, 04 May 2026 08:44 PM IST
सार

वीडियो में मारपीट करने वाली छात्रा समेत वीडियो बनाने वाली व अन्य सभी को कॉलेज से रस्टिकेट किया गया है। विश्वविद्यालय प्रबंधन भी मामले में अपनी तरफ से जांच कर रहा है। 

विज्ञापन
Bennett University Student Assaulted Slapped Repeatedly While Being Grabbed by the Hair Video Goes Viral
बेनेट विश्वविद्यालय में छात्रा से रैगिंग, मारपीट व गाली देने का आरोप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेटर नोए़डा के दादरी थानाक्षेत्र में स्थित बेनेट विश्वविद्यालय में छात्रा से रैगिंग का मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक छात्रा, सामने बैठी दूसरी छात्रा को कई बार थप्पड़ मारती व गालियां देती दिख रही हैं। सोशल मीडिया पर तीन मिनट 17 सेकेंड का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन

वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों ने कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि जब रैगिंग करना अपराध है, तो यह कैसे की जा सकती है। वहीं, इस प्रकरण में सोमवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने छात्र छात्राओं की सुरक्षा की चिंता, निष्पक्ष जांच व कार्रवाई की मांग की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एबीवीपी ग्रेटर नोएडा इकाई ने विश्वविद्यालय प्रशासन से तत्काल संज्ञान लेने की मांग करते हुए कुलपति एवं प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। प्रांत मंत्री गौरव गौर ने कहा कि ये घटनाएं छात्रों के मनोबल को प्रभावित करती हैं, इसलिए प्रशासन को त्वरित और प्रभावी कदम उठाने चाहिए।

विज्ञापन

बता दे, वीडियो में हास्टल में कुछ छात्राएं बातचीत कर रही है। इनमें एक छात्रा दूसरी छात्रा से सॉरी बोलने व हर बार सॉरी बोलने पर एक खुराक यानी थप्पड़ मारने की बात कर रही है। थोड़ी देर बातचीत के बाद एक लड़की, पास में ही काले रंग के टॉप में खड़ी लड़की को उसके पिता पर कुछ गलत टिप्पणी करने की बात कहकर उकसाते हुए उसे लाल रंग के टॉप में बिस्तर में बैठी छात्रा को मारने के लिए बोलती है। तभी वीडियो बना रही लड़की भी उसे उकसाती है। इस दौरान तालियां बजाकर भी उकसाया जाता है। इसके बाद काले रंग के टॉप पहनी छात्रा, बिस्तर पर बैठी छात्रा के दोनों हाथ पकड़कर उसे करीब सात बार थप्पड़ मारती है। इसके बाद छात्रा गालियां देती है। साथ ही उसके पिता के बारे में गलत बोलने का आरोप भी लगाती है। परिवार की इज्जत पर भी सवाल उठाती है। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए कड़ी आपत्ति जाहिर की है।

अब तक कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत आने पर कार्रवाई की जाएगी। हालांकि विश्वविद्यालय ने कमेटी का गठन कर दिया है। - प्रिशाली गंगवार, एसीपी 

वीडियो में मारपीट करने वाली छात्रा समेत वीडियो बनाने वाली व अन्य सभी को कॉलेज से रस्टिकेट किया गया है। विश्वविद्यालय प्रबंधन भी मामले में अपनी तरफ से जांच कर रहा है। ये सभी छात्राएं हॉस्टल में रहती थी। सभी अलग अलग कोर्स की छात्राएं हैं। विश्वविद्यालय इस प्रकार की घटनाओं को लेकर सख्त है। - अजय यादव, रजिस्ट्रार बेनेट विश्वविद्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed