फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Before the second match, India and England sweated it out on the field.

Noida News: दूसरे मुकाबले से पहले भारत व इंग्लैंड ने मैदान पर बहाया पसीना

Fri, 30 Jan 2026 08:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jan 2026 08:51 PM IST
विज्ञापन
Before the second match, India and England sweated it out on the field.
मिक्स्ड डिसेबिलिटी टी-20 सीरीज का दूसरा मैच आज, 1-0 से आगे चल रही टीम इंडिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


ग्रेटर नोएडा। भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही मिक्स्ड डिसेबिलिटी टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के दूसरे मुकाबले से पहले टीमों ने शुक्रवार को मैदान पर करीब चार घंटे तक पसीना बहाया। पहले मैच की गलतियों को सुधारने पर विशेष ध्यान दिया। सीरीज का दूसरा मैच शनिवार को खेला जाएगा।

शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय सीरीज के तहत शुक्रवार को दोनों टीमों ने फिटनेस, फील्डिंग और मैच रणनीति पर फोकस किया। खिलाड़ी दोपहर बाद तक लगातार अभ्यास करते नजर आए। भारतीय टीम के कप्तान रवींद्र संते ने बताया कि पिच से बल्लेबाजों के साथ-साथ स्पिन और तेज गेंदबाजों को भी मदद मिल रही है। दूसरे मुकाबले में भी टीम जीत दर्ज करने का प्रयास करेगी। अभ्यास सत्र के दौरान पहले मैच में हुईं गलतियों पर काम किया गया है। पिच से टर्न देखने को मिल रहा है और यदि स्पिनर सही टप्पे पर गेंद डालते हैं, तो टीम को फायदा मिल सकता है।
विज्ञापन

सीरीज में 1-0 से पिछड़ रही इंग्लैंड टीम के कप्तान कैलम फ्लिन ने कहा कि अभ्यास के दौरान पहले मैच में हुई गलतियों पर विशेष रूप से काम किया। खासकर गेंदबाजी को मजबूत करने पर जोर दिया गया। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम ने पहले मैच में बेहतरीन खेल दिखाया था और दूसरे मुकाबले में भी दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed