फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   bail pitetion cancil

Noida News: छात्रा की आत्महत्या मामले में प्रोफेसर की अग्रिम जमानत अर्जी खारिज

Fri, 10 Oct 2025 09:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 10 Oct 2025 09:15 PM IST
विज्ञापन
bail pitetion cancil
(अदालत से)
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सत्र न्यायाधीश की अदालत ने शारदा यूनिवर्सिटी की छात्रा ज्योति की आत्महत्या मामले में फंसे प्रोफेसर डॉ. अनुराग हस्ती की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी। अदालत ने कहा कि मामला आत्महत्या के लिए उकसाने और मानसिक उत्पीड़न से जुड़ा है। जिसमें गंभीर आरोप लगे हैं। ऐसे में इस स्तर पर अग्रिम जमानत देना उचित नहीं है। प्रो. डॉ. अनुराग हस्ती ने यह दावा किया था कि उन्हें झूठा फंसाया गया है। उनका घटना से कोई लेना-देना नहीं है। वे निर्दोष हैं और किसी भी प्रकार से छात्रा को आत्महत्या के लिए प्रेरित नहीं किया। वहीं अभियोजन पक्ष ने कहा कि आरोपी की भूमिका की जांच अभी जारी है।


अभियोजन पक्ष ने बताया कि 18 जुलाई 2025 को शारदा यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में 21 वर्षीय छात्रा ज्योति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। विश्वविद्यालय के डेंटल साइंस विभाग की प्रोफेसर शैरी वशिष्ठ, महेन्दर सिंह, अनुराग अवस्थी, सुरभि और डीन डॉ. एम. सिद्धार्थ पर छात्रा को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है। मृतका का सुसाइड नोट हैंडराइटिंग जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed