फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Autos queue up on the road, people struggle with daily traffic jams

Noida News: सड़क पर ऑटो की कतार, रोजाना जाम से जूझ रहे लोग

Sat, 19 Sep 2026 10:26 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 10:26 PM IST
विज्ञापन
Autos queue up on the road, people struggle with daily traffic jams
फोटो
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। शहर के प्रमुख मार्गों पर सड़क के बीच या किनारे बेतरतीब तरीके से ऑटो खड़े कर सवारियां बैठाने से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। सुबह और शाम के समय वाहनों का दबाव बढ़ने पर समस्या और गंभीर हो जाती है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, परिवहन विभाग और यातायात पुलिस से कई बार शिकायत के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है।
दादरी-नोएडा मार्ग पर दादरी तिराहा, आरओवी, तिलपता, सूरजपुर टी-प्वाइंट, अल्फा कॉमर्शियल बेल्ट, कुलेसरा और सुत्याना समेत कई स्थानों पर ऑटो चालक निर्धारित स्थानों के बजाय मुख्य सड़क पर ही सवारियां बैठाते हैं। सवारी के इंतजार में ऑटो की लंबी कतार लग जाती है, जिससे सड़क का बड़ा हिस्सा घिर जाता है।
विज्ञापन

दादरी तिराहे पर ज्यादा परेशानीः दादरी तिराहे पर स्थिति सबसे अधिक खराब बताई जाती है। यहां तीनों ओर ऑटो खड़े होने से सड़क का काफी हिस्सा घिर जाता है। सुबह करीब पांच बजे से रात आठ बजे तक वाहनों का दबाव बढ़ने के साथ जाम की स्थिति गंभीर हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तिलपता निवासी जयवीर ने बताया कि दादरी से तिलपता आने-जाने में अक्सर काफी समय लग जाता है। दादरी तिराहे के अलावा आरओवी और कंटेनर के सामने भी वाहनों की लंबी कतार लगने से जाम रहता है। कई बार कुछ किलोमीटर की दूरी तय करने में एक घंटे से अधिक समय लग जाता है।

दादरी निवासी संदीप ने कहा कि मुख्य मार्गों पर ऑटो खड़े करने के लिए निर्धारित स्थान तय किए जाने चाहिए। साथ ही सड़क पर सवारी बैठाने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। इससे यातायात व्यवस्था सुधरने के साथ लोगों को रोजाना लगने वाले जाम से राहत मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed