फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Auto overturns due to wheel going into sewer pit, woman dies

सीवर के गड्ढे में पहिया जाने से पलटा ऑटो, महिला की मौत

Sun, 29 May 2022 11:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Auto overturns due to wheel going into sewer pit, woman dies
पलवल। जिले में अलग-अलग पर हुए सड़क हादसों में महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई। सोहना रोड स्थित मीट मार्केट में ऑटो पलटने से महिला की मौत हो गई, जबकि ऑटो सवार अन्य लोग घायल हो गए। वहीं राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित गांव फुलवाड़ी मोड़ पर पैदल सड़क पार रहे एक व्यक्ति को पिकअप गाड़ी मार दी। हादसे में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर आरोपी वाहन चालकों के खिलाफ मुकदमे दर्ज कर लिए हैं। अभी तक किसी भी मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक कोकिला वन धाम की परिक्रमा लगाने जा रहे सवारियों से भरे आटो का पहिया सीवर गड्ढे में चला गया। जिससे ऑटो पलट गया। आटो पलटने से महिला की मौत हो गई। उसकी पहचान प्रकाशो निवासी गांव मेघपुर के रूप में हुई है। शहर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजबीर के अनुसार गांव मेघपुर निवासी आनंद स्वरूप ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वह 27 मई को रात 9:30 बजे पारिवारिक सदस्यों के साथ कोकिला वन की परिक्रमा देने के लिए जा रहे थे। रास्ते में सोहना रोड स्थित मीट मार्केट में शिव मंदिर के नजदीक सीवर गड्ढा में पहिया जाने से आटो पलट गया। हादसे में आटो सवार आनंद स्वरूप की पत्नी प्रकाशो को गहरी चोट लगी, जबकि अन्य परिजन भी घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने प्रकाशो को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आटो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पैदल सड़क पार कर रहे व्यक्ति को पिकअप ने मारी टक्कर, मौत
राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव फुलवाड़ी मोड़ के समीप पैदल सड़क पार कर रहे व्यक्ति को पिकअप गाड़ी ने टक्कर मार दी। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सदर थाना पुलिस के अधिकारी एएसआई अमित कुमार के अनुसार शमशाबादा निवासी रजत ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि 28 मई की रात करीब 8:45 बजे वह पिता सुरेश चंद के साथ फुलवाड़ी गांव जा रहे थे। फुलवाड़ी मोड़ पर सड़क को पैदल पार करते समय पिकअप गाड़ी ने उसके पिता सुरेश को टक्कर मार दी। घायलावस्था में उन्हें जिला नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर लिया। घटना के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। गाड़ी का नंबर पुलिस को दे दिया गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। गाड़ी नंबर के आधार पर चालक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाहन की टक्कर से एक की मौत
होडल। राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित बाबरी मोड़ के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। युवक की शिनाख्त कुलदीप योगी निवासी जयपुर के रूप में हुई है। थाना प्रभारी अनूप सिंह के अनुसार बीती रात पुलिस को सूचना मिली थी बाबरी मोड़ के निकट किसी अज्ञात वाहन ने एक युवक को टक्कर मार दी है। युवक की मौके पर ही मौत हो गई है। युवक के पास मिले आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed