फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Auto Expo will start in Greno today, entry will be free

Noida News: आज ग्रेनो में होगा ऑटो एक्सपो का आगाज, निशुल्क मिलेगा प्रवेश

Sat, 18 Jan 2025 07:25 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2025 07:25 PM IST
विज्ञापन
Auto Expo will start in Greno today, entry will be free
फोटो:
विज्ञापन

ग्रेनो में आज होगा ऑटो एक्सपो का आगाज, निशुल्क मिलेगा प्रवेश
-इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में 22 जनवरी तक चलेगा, इंफ्रास्ट्रक्चर और कंस्ट्रक्शन से जुड़ी 25 कपंनियां पेश करेंगी अपने उत्पाद
-एक्सपो मार्ट के अंदर होगी पार्किंग की व्यवस्था, गेट नंबर एक से मिलेगा प्रवेश
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आज से भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो-2025 (ऑटो एक्सपो) का आगाज होगा। जो 22 जनवरी तक चलेगा। मुख्य अतिथि वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय भारत सरकार के सचिव सुनील बर्थवाल रहेंगे। ऑटो एक्सपो में आम दर्शकों का प्रवेश निशुल्क रहेगा। पार्किंग की व्यवस्था भी एक्सपो मार्ट के अंदर होगी। गेट नंबर एक से प्रवेश दिया जाएगा। हालांकि ग्रेनो में इस बार ऑटो एक्सपो में केवल इंफ्रास्ट्रक्चर और कंस्ट्रक्शन से जुड़ी 25 कपंनियां अपने उत्पाद पेश कर रही हैं। इस कारण एक्सपो में ज्यादा भीड़ आने की उम्मीद नहीं है।


दिल्ली के मंडपम और यशोभूमि के बाद आज से ग्रेनो में ऑटो एक्सपो-2025 शुरू होगा। एक्सपो में आम दर्शकों के साथ-साथ अन्य सभी का प्रवेश निशुल्क रहेगा, लेकिन उनको अपना पंजीकरण कराना होगा। पंजीकरण की सुविधा तीन स्तर पर मिलेगी। आम दर्शक डीएमआरसी और भारत मोबिलिटी की मोबाइल एप्लीकेशन पर पंजीकरण करा सकते हैं। साथ ही भारत मोबिलिटी की वेबसाइट पर भी पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध होगी। पंजीकरण के बाद ही प्रवेश मिलेगा। पंजीकरण के बाद इंडिया एक्सपो मार्ट के गेट नंबर एक से प्रवेश मिलेगा। कार पार्किंग की व्यवस्था सात नंबर गेट के पास हॉल नंबर 14 और 15 के पास की गई है। हालांकि ग्रेनो में इस बार लोगों में ज्यादा क्रेज नहीं है। इसका कारण ऑटो एक्सपो का मुख्य पार्ट दिल्ली में आयोजित हो रहा हैं। यहां करीब 25 कंपनियां कंट्रक्शन और इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े उत्पाद पेश करेंगी। पंजीकरण कराने के लिए एक्सपो में भी सेंटर बनाए गए हैं।
विज्ञापन


इंफ्रास्ट्रक्चर और कंस्ट्रक्शन से जुड़े वाहन होंगे लांच

इस बार ऑटो एक्सपो में लग्जरी कार और बाइकों को लांच नहीं किया जाएगा। लोगों को यहां पर इंफ्रास्ट्रक्चर और कंस्ट्रक्शन से जुड़े वाहन देखने को मिलेंगे। आयोजकों ने बताया, ग्रेनो में अर्बन मोबिलिटी एंड इंफ्रास्ट्रक्चर शो, अर्बन एयर मोबिलिटी पवेलियन, भारत कंस्ट्रक्शन इक्यूपमेंट एक्सपो और टेक्नोलॉजी एंड सस्टेनेबिलिटी पवेलियन होगा। इनकी कंपनियों अपनी नई तकनीकी के साथ वाहनों और उपकरण को पेश करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्माण उपकरण का पहला एक्सपो

ऑटो एक्सपो में पहली बार कंस्ट्रक्शन से जुड़े वाहन लॉन्च होंगे। पहले संस्करण का नाम भारत निर्माण उपकरण एक्सपो-2025 हैं। भारतीय निर्माण उपकरण निर्माता संघ (आईसीईएमए) और सीआईआई मिलकर इसका आयोजन कर रहा हैं। भारतीय निर्माण उपकरण उद्योग के नवाचारों और योगदानों को प्रदर्शित किया जाएगा। यह ऑटो एक्सपो का एक पार्ट होगा।

ऑटो एक्सपो में आम दर्शकों के प्रवेश का समय

तिथि प्रवेश का समय

19 जनवरी सुबह 10 से शाम 7 बजे

20 जनवरी सुबह 10 से शाम 6 बजे

21 जनवरी सुबह 10 से शाम 6 बजे

22 जनवरी सुबह 10 से शाम 6 बजे

---------------
ऑटो एक्सपो का मुख्य हिस्सा दिल्ली में आयोजित हो रहा हैं। ग्रेटर नोएडा में बड़ा आयोजन नहीं हैं। पार्किंग की व्यवस्था भी एक्सपो मार्ट के अंदर हैं। ज्यादा भीड़ नहीं आने की सूचना हैं। अगर भीड़ से यातायात प्रभावित होता है तो फिर डायवर्जन कर यातायात को सामान्य किया जाएगा। इस पर नजर रखी जाएगी।
लखन यादव, डीसीपी ट्रैफिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article