{"_id":"623a2acf9939ce5d2c1c5b36","slug":"auto-expo-will-run-from-january-13-18-next-year-noida-news-noi638670353","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगले वर्ष 13-18 जनवरी तक चलेगा ऑटो एक्सपो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगले वर्ष 13-18 जनवरी तक चलेगा ऑटो एक्सपो
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा। इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में अगले वर्ष 13 से 18 जनवरी तक ऑटो एक्सपो लगेगा। सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्यूफैक्चर्स (सियाम) के निदेशक राजेश मेनन ने बताया कि 11 जनवरी को भारतीय और अंतरराष्ट्रीय मीडिया के लिए शो होगा। 12 जनवरी को ऑटो शो का उद्घाटन और मीडिया के लिए शो का होगा। वहीं, इस दौरान प्रगति मैदान में ऑटो कंपोनेंट्स और एसेसरीज शो का आयोजन किया जाएगा। महामारी की वजह से इस वर्ष एक्सपो का आयोजन नहीं हो पाया था। मेनन ने बताया कि इससे पहले फरवरी 2020 में एक्सपो का आयोजन किया गया था। पिछले एक्सपो में लगभग 6 लाख दर्शक आए थे। 108 राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय कंपनियों ने 70 वाहनों का पदार्पण किया था।
पिछले एक्सपो में घटी थी ऑटोमोबाइल कंपनियों की संख्या
वर्ष 2020 में हुए ऑटो एक्सपो में करीब 108 ऑटोमोबाइल कंपनियों ने हिस्सा लिया था। इसमें से 29 स्टार्टअप कंपनियां थीं। पिछले एक्सपो में फोर्ड और ऑडी जैसी कई बड़ी कंपनियों ने हिस्सा नहीं लिया था। वर्ष 2023 में होने वाले एक्सपो में सियाम के लिए चुनौती भरा होगा कि यह कंपनियां एक्सपो में हिस्सा लें।