{"_id":"691b6ec2cff8922445044636","slug":"auto-driver-hanged-himself-in-kanshiram-colony-na-news-c-123-1-bdn1036-151115-2025-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: कांशीराम कॉलोनी में ऑटोचालक ने फंदे से लटककर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: कांशीराम कॉलोनी में ऑटोचालक ने फंदे से लटककर दी जान
Tue, 18 Nov 2025 12:21 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 18 Nov 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
बदायूं। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के मीरा सराय स्थित काशीराम कॉलोनी में सोमवार शाम एक ऑटो चालक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
मोहल्ले में रहने वाले 40 वर्षीय सुशील कश्यप पुत्र बाबूराम ऑटो चलाते थे। उनका बेटा शहर के दूसरे मोहल्ले में रहता है, जहां सुशील रोजाना खाना खाने जाते थे, जबकि बाकी समय वह मीरा सराय स्थित अपने घर पर रहते थे।
सोमवार शाम बेटा जब काशीराम कॉलोनी स्थित घर पहुंचा तो पिता सुशील कश्यप कमरे में फंदे पर लटके मिले। परिजन उन्हें तुरंत जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।संवाद