{"_id":"61796db34d7544627e3dd9cc","slug":"authority-demolished-26-illegal-kiosks-in-four-societies-noida-news-noi612782694","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राधिकरण ने चार सोसाइटियों में ध्वस्त किए 26 अवैध कियोस्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राधिकरण ने चार सोसाइटियों में ध्वस्त किए 26 अवैध कियोस्क
विज्ञापन
सेक्टर-75 की गोल्फ सिटी में तोड़े गए अवैध कियोस्क।अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा। प्राधिकरण ने बुधवार को चार सोसाइटियों में 26 अवैध कियोस्क ध्वस्त कर दिए। अमर उजाला ने 30 अगस्त के अंक में शहर की विभिन्न सोसाइटियों में बने अवैध कियोस्क का मुद्दा उठाया था। बिल्डरों ने कियोस्क बनाकर 40 से 50 लाख रुपये में बेच दिए थे। इन सभी कियोस्क की रजिस्ट्री भी नहीं थी। सिर्फ 100 रुपये के स्टांप पर ही पूरा खेल खेला गया था।
खबर प्रकाशित होने बाद 8 सितंबर को प्राधिकरण ने सेक्टर-75 स्थित सोसाइटी से 17 अवैध कियोस्क व 35 काउंटर ध्वस्त कर दिए थे। बाकी अन्य सोसाइटियों को प्राधिकरण ने नोटिस देकर खुद ही कियोस्क हटाने का समय दिया था। प्राधिकरण की ओर से नोटिस देने के बावजूद ऐसे कियोस्क नहीं हटाए गए थे। अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन (एओए) और स्थानीय निवासियों की ओर से इनके बारे में शिकायत की गई थी।
प्राधिकरण के अधिकारी ने बताया कि सेक्टर-75 के प्लॉट नंबर-11 एम्स मैक्स गार्डेनिया में 5, सेक्टर-119 के प्लॉट नंबर-3 एल्डिको में 1, सेक्टर-121 जीएच-1 एजीसी रियल्टी में 10 और सेक्टर-75 प्लॉट नंबर-8 एम्स मैक्स गार्डेनिया की सोसाइटी में अवैध तरीके से 10 कियोस्क बनाए गए थे। सूचना मिलने के बाद प्राधिकरण ने बिल्डर को कई बार नोटिस जारी किया। एम्स मैक्स गार्डेनिया में कई कियोस्क हटा लिए गए, लेकिन कुछ दुकानदारों ने कियोस्क हटाने से मना कर दिया। इसके अलावा दूसरी जगहों पर भी ऐसी सूचना मिली। ऐसे में प्राधिकरण ने सुबह 9:30 बजे पुलिस के सहयोग से कार्रवाई शुरू की और कुछ ही घंटों में अवैध कियोस्क तोड़ दिए।
विज्ञापन
प्राधिकरण की ओर से बृहस्पतिवार को सेक्टर-107 जीएच-2 ग्रेट वैल्यू शरणम और सेक्टर-137 जीएच-3 सुपरटेक की सोसाइटी में अवैध कियोस्क पर कार्रवाई होगी। प्राधिकरण की टीम आज सुबह पुलिस बल के साथ यहां पहुंचेगी और अवैध कियोस्क हटाएगी।