फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Attempt to rape a research student in a hotel on the pretext of marriage

Noida News: शोध छात्रा से शादी का झांसा देकर होटल में किया दुष्कर्म का प्रयास

Mon, 29 Jul 2024 07:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2024 07:00 PM IST
विज्ञापन
Attempt to rape a research student in a hotel on the pretext of marriage
- दर्शन के लिए वृंदावन ले गए आरोपी जिम संचालक ने मंदिर में माला डालकर, टीका लगाया
विज्ञापन


- लगातार संबंध बनाने का दबाव डाल रहा आरोपी, पीड़िता की शिकायत पर थाना बीटा-2 में रिपोर्ट दर्ज


माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। शादी का झांसा देकर नामी निजी संस्थान की शोध छात्रा से जिम संचालक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। जिम संचालक छात्रा को दर्शन के बहाने वृंदावन ले गया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी उसे मंदिर में अचानक माला डाल दी और टीका लगा दिया। इसके बाद शादी हो जाने का दावा करने लगा। पीड़िता ने थाना बीटा-2 में आरोपी दीपक कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। घटना के बाद पीड़िता बहुत घबराई हुई है, महिला सहायता केंद्र उसकी काउंसलिंग कर रहा है।

दर्ज कराई गई रिपोर्ट में पीड़िता ने कहा कि कुछ दिनों पहले संस्थान परिसर में उसकी मुलाकात जिम संचालक से हुई थी। युवक ने उसे मित्रता के झांसे में ले लिया। पीड़िता अपनी ओर से दोस्त मानने लगी लेकिन आरोपी के इरादे कुछ और ही थे। आरोपी ने एक दिन पीड़िता से वृंदावन भगवान के दर्शन करने का प्रस्ताव रखा। वह उसके साथ वृंदावन चली गई। वहां पर आरोपी उसे एक मंदिर में ले गया और अचानक गले में माला डाल दी। इससे पहले पीड़िता कुछ समझ पाती, आरोपी ने उसके माथे पर टीका लगा दिया। इसके बाद दावा करने लगा कि शादी हो गई। पीड़िता ने अब तक आरोपी की इस हरकत को मजाक ही समझा। आरोपी ने होटल में कमरा बुक किया और रात को को संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। इसके लिए उसने दलील दी कि उनकी शादी हो गई है। आरोपी ने जबरदस्ती करने की कोशिश की। विरोध करने पर जमकर मारपीट की। इसके बाद आरोपी पीड़िता को ग्रेटर नोएडा लेकर आ गया। अब वह लगातार संबंध बनाने की कोशिश कर रहा है और लगातार धमकी दे रहा है। बीटा-2 के थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed