फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Attachment notice pasted on the house of the accused

Noida News: आरोपी के घर पर कुर्की का नोटिस चस्पा

Sun, 07 Jun 2026 05:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 05:51 PM IST
विज्ञापन
Attachment notice pasted on the house of the accused
आरोपी के घर पर कुर्की का नोटिस चस्पा
विज्ञापन

दादरी संवाद। दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर 18 साल पहले ट्रक चालक द्वारा रेलवे फाटक तोड़ने के मामले में आरोपी के घर कुर्की की कार्रवाई का नोटिस चस्पा किया गया है। गांव में मुनादी कराकर परिजन को नोटिस थमाया गया है। आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि 2007 में फर्रुखाबाद के नंगला कायमगंज गांव निवासी अवधेश पाल ट्रक को लेकर ग्रेटर नोएडा की तरफ जा रहे थे। जब ट्रक चालक रेलवे गेट फाटक संख्या 147 पर पहुंचे तो ट्रेन आने के चलते बंद था। ट्रक से टक्कर मारकर बंद फाटक को तोड़ दिया गया था। आरपीएफ कोतवाली में चालक के खिलाफ रेलवे अधिनियम एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। आरोपी न्यायालय में हाजिर नहीं हो रहा था। न्यायालय के आदेश पर आरपीएफ पुलिस टीम फर्रुखाबाद के नंगला कायमगंज गांव में आरोपी के घर पहुंची। आरोपी के घर पर कुर्की की कार्रवाई का नोटिस चस्पा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed