फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Assistant Executive CS committed suicide by jumping from the 13th floor

Noida News: असिस्टेंट एग्ज़ीक्यूटिव सीएस ने 13वीं मंजिल से कूदकर दी जान

Mon, 27 Jan 2025 08:53 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jan 2025 08:53 PM IST
विज्ञापन
Assistant Executive CS committed suicide by jumping from the 13th floor
असिस्टेंट एग्ज़ीक्यूटिव सीएस ने 13वीं मंजिल से कूदकर दी जान
विज्ञापन

-ग्रेटर नोएडा की मिगसन ग्रीन मेंशन सोसाइटी के टावर ए की घटना
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। शहर की मिगसन ग्रीन मेंशन सोसाइटी में रविवार देर रात एक कंपनी के असिस्टेंट एग्ज़ीक्यूटिव सीएस ने 13वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। हालांकि अभी आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला है। सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मृतक के लैपटॉप व मोबाइल फोन को कब्जे में लेकर आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है। साथ ही परिजनों को भी सूचना दे दी है।


मूलरूप से कानपुर की फ्रेंड्स कॉलोनी रामादेवी निवासी यश वर्मा ग्रेटर नोएडा की एक कंपनी में असिस्टेंट एग्ज़ीक्यूटिव सीएस के पद पर तैनात थे। वो मिगसन ग्रीन मेंशन सोसाइटी के टावर ए की 13वीं मंजिल के एक फ्लैट में किराए पर अकेले रहते थे। कभी-कभी उनकी माता और बहन उनके पास आती-जाती थीं। पुलिस ने बताया कि रविवार रात करीब दो बजे यश शर्मा ने फ्लैट की बालकनी से नीचे छलांग लगा दी। गंभीर हालत में उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं। सूरजपुर कोतवाली पुलिस का कहना है कि सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। फ्लैट अंदर से बंद था। दरवाजा तोड़कर पुलिस फ्लैट में घुसी थी। ऐसे में आशंका है कि आत्महत्या की हैं। हालांकि अभी आत्महत्या के कारणों का पता नहीं लगा है। पुलिस मृतक के लैपटॉप व मोबाइल से जांच कर आत्महत्या के कारणों का पता लग रही है। मृतक की अभी शादी नहीं हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed