{"_id":"65f9a66adfe2253cd60c042b","slug":"artisan-absconds-after-stealing-90-rings-in-karol-bagh-noida-news-c-340-1-del1011-42996-2024-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: करोल बाग में कारीगर 90 अंगुठियां चुराकर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: करोल बाग में कारीगर 90 अंगुठियां चुराकर फरार
विज्ञापन
करोल बाग की वारदात, दफ्तर में टेबल की दराज में रखी थीं अंगूठियां
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। करोल बाग में ज्वेलर का कारीगर सोने की 90 अंगुठियां चुराकर फरार हो गया। ज्वेलर पिंटू ने पॉलिश और कटिंग के बाद अंगुठियों को टेबल की दराज में रखा था। मामले की शिकायत करोल बाग थाना पुलिस से की गई। पुलिस ने जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया। आरोपी नूर इस्लाम की तलाश शुरू कर दी गई है। एक टीम को पश्चिम बंगाल भेजा गया है। पिंटू ने बताया कि एक जानकार के कहने पर उन्होंने एक माह पूर्व ही नूर को काम पर रखा था।
पुलिस के मुताबिक, पिंटू (38) परिवार के साथ रैगरपुरा, करोल बाग में रहते हैं। पिंटू का सोने और हीरे के जेवर बनाने का काम है। फिलहाल उनके तीन कर्मचारी हैं। 15 मार्च को पिंटू ने करीब 200 ग्राम की 90 अंगुठियां पॉलिश और कटिंग के बाद दफ्तर में ही रखी थीं। अगले दिन सुबह करीब 7:30 बजे पिंटू को दूसरे कारीगर ने फोन कर बताया कि टेबल की दराज में रखी सभी अंगुठियां गायब हैं। इसके अलावा उनका एक कारीगर नूर भी गायब है। फौरन पिंटू ने कॉल किया तो नूर का मोबाइल फोन बंद आया। इसके बाद पिंटू ने पुलिस को खबर दे दी। पुलिस ने छानबीन के बाद मामला दर्ज कर लिया। जांच में पुलिस को पता चला है कि आरोपी घर नहीं पहुंचा है। उसकी तलाश की जा रही है। ब्यूरो