फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Arrested for cheating 20 Lakh

इंडियन ऑयल का एजीएम बन नौकरी का झांसा देने वाला गिरफ्तार

Sat, 13 Mar 2021 11:23 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 13 Mar 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
Arrested for cheating 20 Lakh
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
नोएडा। खुद को इंडियन ऑयल कंपनी का एजीएम बताकर नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शनिवार को सेक्टर-62 सी ब्लाक से गिरफ्तार आरोपी की पहचान मूल रूप से देवरिया निवासी मुकेश मिश्रा उर्फ गौरव मिश्रा के रूप में हुई है। नौकरी के नाम पर 20 लाख रुपये की ठगी करने का आरोप है। उसके कब्जे से क्रेटा कार और इंडियन ऑयल कंपनी के दो फर्जी सर्टिफिकेट बरामद हुए हैं। आरोपी पहले एक बैंक में कंसलटेंट के रूप में काम करता था।
विज्ञापन

नोएडा जोन के एसीपी द्वितीय रजनीश कुमार वर्मा ने बताया कि करीब एक माह पहले राजस्थान जयपुर निवासी अश्विनी रंजन अपने बेटे को इंडियन ऑयल में क्लर्क लगवाने के लिए देवरिया निवासी मुकेश मिश्रा उर्फ गौरव मिश्रा के संपर्क में आया था। इंडियन ऑयल में क्लर्क की नौकरी लगवाने के नाम पर मुकेश उर्फ गौरव ने उससे 20 लाख रुपये लिए थे। यह रकम उसने कई बार में ली थी। पैसे लेने के लिए हर बार आरोपी सेक्टर-62 की इंडियन ऑयल कंपनी की सोसाइटी के बाहर बुलाता था। ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने सेक्टर-58 कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

पुलिस ने जांच की और पीड़ित को ही फिर से उसके बाद भेजा। इस बार अश्विनी रंजन ने मुकेश मिश्रा से कहा कि वह पैसे भले ही और ले ले, लेकिन उनके बेटे की नौकरी लगवा दो। पैसे के लालच में आकर उसने फिर अश्विनी को सेक्टर-62 स्थित सोसाइटी के बाहर बुलाया और पुलिस ने उसे वहीं से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से क्रेटा कार और दो फर्जी इंडियन ऑयल कंपनी के ज्वाइनिंग लेटर व दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। आरोपी ग्रेनो के सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के अरिहंत गार्डन सोसाइटी में रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed