फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Army Public School and ASR Public School to clash for the title.

Noida News: खिताब के लिए भिड़ेगी आर्मी पब्लिक स्कूल और एएसआर पब्लिक स्कूल

Thu, 08 Oct 2026 08:55 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 08:55 PM IST
विज्ञापन
Army Public School and ASR Public School to clash for the title.
नोएडा (संवाद)। सेक्टर-37 स्थित आर्मी पब्लिक स्कूल में आयोजित 19वें शहीद कैप्टन विजयंत थापर मेमोरियल इंटर स्कूल फुटबॉल टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार को चौथे दिन क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। सेमीफाइनल जीतकर आर्मी पब्लिक स्कूल, नोएडा और एएसआर पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा ने फाइनल में जगह बनाई। क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में आर्मी पब्लिक स्कूल, नोएडा ने बिलाबॉन्ग हाई इंटरनेशनल स्कूल, नोएडा को 2-0 से हराया। वहीं इंडस वैली स्कूल, नोएडा ने समरविल स्कूल, नोएडा को 2-1 से शिकस्त दी। तीसरे क्वार्टर फाइनल में एपीजे स्कूल, नोएडा ने कैम्ब्रिज स्कूल, नोएडा को 5-3 से हराया। चौथे मुकाबले में एएसआर पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा ने समरविल स्कूल, ग्रेनो को 3-1 से पराजित किया। पहले सेमीफाइनल में आर्मी पब्लिक स्कूल ने 4-0 से जीत दर्ज की। दूसरे सेमीफाइनल में एएसआर पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा ने एपीजे स्कूल, नोएडा को 1-0 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed