{"_id":"667035e0fb12bbb78c0e31e0","slug":"application-date-extended-for-diploma-ug-certificate-and-pg-programs-in-dseu-noida-news-c-340-1-del1011-51521-2024-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: डीएसईयू में डिप्लोमा, यूजी, सर्टिफिकेट व पीजी प्रोग्राम में आवेदन की तिथि बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: डीएसईयू में डिप्लोमा, यूजी, सर्टिफिकेट व पीजी प्रोग्राम में आवेदन की तिथि बढ़ी
विज्ञापन
-अब 27 जून तक कराया जा सकता है विभिन्न प्रोग्राम में ऑनलाइन पंजीकरण
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली कौशल एवं उद्यमिता विश्वविद्यालय (डीएसईयू) में शैक्षणिक सत्र 2024-25 में 14 डिप्लोमा प्रोग्राम, 26 यूजी, 16 यूजी डिप्लोमा, आठ सर्टिफिकेट प्रोग्राम व पीजी प्रोग्राम में पंजीकरण करने से वंचित रह गए छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। डीएसईयू ने इन प्रोग्राम में पंजीकरण करने की तिथि को 27 जून तक बढ़ा दिया है। पूर्व निर्धारित शेड्यूल के अनुसार ऑनलाइन पंजीकरण की तिथि 15 जून तक थी। प्रशासन ने छात्रों की सहूलियत के मद्देनजर तिथि को बढ़ाने का फैसला किया है।
डीएसईयू ने इन प्रोग्राम में दाखिले के लिए पंजीकरण प्रक्रिया को 24 मई को शुरु किया था। विवि में डिप्लोमा कोर्सेज में दसवीं के अंकों के आधार पर और यूजी डिप्लोमा व यूजी व सर्टिफिकेट प्रोग्राम में बारहवीं के अंकों के आधार और पीजी में यूजी के अंकों के पर दाखिला होगा। इन प्रोग्राम में ऑनलाइन पंजीकरण https://dseu.ac.in/admissions/index.html के माध्यम से किया जा सकता है। पंजीकरण कराने के लिए एक हजार रुपये पंजीकरण शुल्क का भुगतान करना होगा। पूर्व निर्धारित शेड्यूल के अनुसार सीट आवंटन के लिए पहली सूची 21 जून को जारी होनी थी। इसके आधार पर 24 जून व 25 जून सुबह तक दस्तावेजों का सत्यापन किया जाना था। जबकि सीट आवंटन की दूसरी सूची 21 जून को जारी होनी थी। अभी विवि ने पंजीकरण करने की तिथि को आगे बढ़ाया है। इस बात की घोषणा भी नहीं की गई है कि सीट आवंटन शेड्यूल में किसी तरह का बदलाव किया जाएगा या नहीं।