{"_id":"690230aa3d93046ad908bd41","slug":"appeal-to-political-parties-to-appoint-bla-noida-news-c-23-1-lko1064-79165-2025-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: राजनीतिक दलों से बीएलए नियुक्त करने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: राजनीतिक दलों से बीएलए नियुक्त करने की अपील
विज्ञापन
जिला निर्वाचन अधिकारी ने विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की दी जानकारी
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बुधवार को कलेक्ट्रेट में विधानसभा की मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इसमें राजनीतिक दलों को पुनरीक्षण अभियान की जानकारी दी गई।
जिला निर्वाचन अधिकारी मेधा रूपम ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी कर दिया है। 4 नवंबर से 4 दिसंबर के बीच मतदाता सूचियों का सत्यापन किया जाएगा। इस दौरान पात्रों के नाम जोड़ने, अपात्रों के काटने और त्रुटियों को ठीक करने का काम होगा। ऐसे में सभी दल अपने-अपने बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) अनिवार्य रूप से नियुक्त कर दें ताकि वे बीएलओ के साथ समन्वय स्थापित कर अभियान को सफल बनाया जा सके। बीएलए और बीएलओ के बीच समन्वय ही अभियान की सफलता की कुंजी हैं। दोनों मिलकर तय करेंगे कि कोई भी पात्र नागरिक मतदान सूची से वंचित न रहे और कोई भी अपात्र नाम सूची में न रहे। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अतुल कुमार ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को बताया कि बीएलओ घर-घर जाकर नागरिक गणना प्रपत्र बांटेंगे और भरने की जानकारी भी देंगे। 9 दिसंबर को मतदाता सूची का प्रकाशन कर आपत्तियां मांगी जाएंगी। वहीं, बैठक में मौजूद सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया है। बैठक में भाजपा, कांग्रेस, सपा, बसपा के साथ अन्य दलों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।