फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   AoA members at odds; GBM declared invalid.

Noida News: एओए के सदस्य आमने सामने,जीबीएम को बताया अमान्य

Sun, 14 Jun 2026 08:17 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 08:17 PM IST
विज्ञापन
AoA members at odds; GBM declared invalid.
- दूसरे सदस्यों ने अवैध दीवार हटाने, नई मेंटेनेंस एजेंसी नियुक्त करने को दी मंजूरी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित व्हाइट ऑर्किड सोसाइटी में रविवार को जनरल बॉडी मीटिंग (जीबीएम) का आयोजन किया गया। जीबीएम में एओए के कई सदस्य आमने सामने आ गए। उन्होंने गलत तरीके से जीबीएम बुलाने के आरोप लगाए हैं। वहीं दूसरे पक्ष का कहना है कि जीबीएम में सोसाइटी के विकास, सुशासन और पारदर्शिता से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में टावर-3 के प्रवेश क्षेत्र स्थित वॉशरूम के बाहर बनाई गई अवैध दीवार को हटाने, सुरक्षा, हाउसकीपिंग और मेंटेनेंस एजेंसी में बदलाव करने तथा डिप्टी रजिस्ट्रार द्वारा नियुक्त ऑडिटर के माध्यम से वित्तीय ऑडिट कराने के प्रस्ताव बहुमत से पारित किए गए हैं।

कुछ निवासियों ने आरोप लगाया गया कि डिप्टी रजिस्ट्रार द्वारा नियुक्त ऑडिटर को आवश्यक दस्तावेज और अभिलेख उपलब्ध कराने में अपेक्षित सहयोग नहीं मिल रहा है, जिससे ऑडिट प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। निवासियों ने मांग की कि वित्तीय पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए सभी संबंधित पक्ष ऑडिट प्रक्रिया में पूर्ण सहयोग करें।
विज्ञापन

एओए अध्यक्ष बलवंत सिंह ने कहा कि एसोसिएशन सोसाइटी के हित में काम कर रही है। वहीं सचिव ऐश्वर्य प्रकाश पांडेय ने कहा कि जीबीएम को अमान्य घोषित किया जाता है। 17 मई को आयोजित बैठक निर्धारित नियमों, प्रक्रियाओं एवं विधिसम्मत प्रक्रिया का पालन किए बिना आयोजित की गई थी। इसके अतिरिक्त, अध्यक्ष स्थापित नियमों का उल्लंघन करते हुए कार्य कर रहे हैं तथा संगठन के संविधान और प्रशासनिक ढांचे का पालन करने के बजाय अपने दलगत एजेंडे को आगे बढ़ाते प्रतीत होते हैं। जुलाई में विधिवत जीबीएम आयोजित की जाएगी। इस मौके पर अनिल प्रजापति, कपिल शर्मा और सुनील बेरूआ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed