फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Another post on social media against the police station in-charge

Agra: थाना प्रभारी के खिलाफ एक और पोस्ट...सिपाही का पत्र हुआ वायरल, एसीपी को जांच के निर्देश

Sun, 05 Oct 2025 11:04 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Sun, 05 Oct 2025 11:04 AM IST
सार

आगरा के थाना एत्माद्दौला के प्रभारी निरीक्षक के दुर्व्यवहार पर एक और सिपाही का पत्र वायरल हो गया है। इसके बाद मामले में  एसीपी को जांच के निर्देश दिए गए हैं। 

विज्ञापन
Another post on social media against the police station in-charge
सिपाही का पोस्ट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के थाना एत्माद्दौला के प्रभारी निरीक्षक पर एक सिपाही ने दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी। शनिवार को एक और सिपाही का एक पत्र वायरल हुआ। इसमें भी गंभीर आरोप लगाए गए हैं। हालांकि, पत्र किस सिपाही का है, यह नहीं लिखा गया है। न ही उस पर किसी के हस्ताक्षर हैं। हालांकि इससे जुड़ा ही एक पोस्ट एक्स पर किया गया है। उधर, सिपाही के मामले में जांच के आदेश एसीपी छत्ता को दिए गए हैं।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल पत्र में कहा गया है कि थाना प्रभारी आर्थिक, मानसिक रूप से परेशान कर रहे हैं। उधर, एक्स पर पोस्ट में लिखा है कि हमसे पैसा मांगा गया है। कहां से लाएं, एसएचओ ने पैसा मांगा है। बदतमीजी भी 21 सितंबर से लगातार की जा रही है। सबसे बड़ा कष्ट है।
विज्ञापन


उधर, मामले की जानकारी पर डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने एसीपी छत्ता पियूष कांत राय को जांच के आदेश किए हैं। एसीपी ने बताया कि सिपाही का पत्र किसी अधिकारी को नहीं मिला है। सोशल मीडिया पर ही पत्र के बारे में जानकारी मिली है। अगर सिपाही शिकायत करेंगे तो जांच कराई जाएगी। वहीं पूर्व दुर्व्यवहार का आरोप लगाने वाले सिपाही के मामले में थाना प्रभारी के बयान लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed