फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Angry farmers made one hour toll free on Yamuna Expressway

नाराज किसानों ने यमुना एक्सप्रेसवे पर एक घंटे टोल फ्री कराया

Thu, 06 Jan 2022 09:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 09:33 PM IST
विज्ञापन
Angry farmers made one hour toll free on Yamuna Expressway
यमुना एक्सप्रेसवे के जेवर टोल प्लाजा पर प्रदर्शन करते ​​कसान। संवाद - फोटो : Grnoida
जेवर। किसान एकता संघ के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को किसानों ने धरना-प्रदर्शन करते हुए यमुना एक्सप्रेसवे पर एक घंटे तक टोल फ्री कराए रखा। इसकी सूचना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने किसानों से वार्ता कर उन्हें शांत कराया। बाद में किसानों ने पुलिस अधिकारियों को जेपी इंफ्राटेक के नाम 7 सूत्री मांग पत्र सौंपा।
विज्ञापन

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोरन प्रधान के साथ कार्यकर्ता ट्रैक्टरों से यमुना एक्सप्रेसवे के रास्ते ग्रेनो से आगरा जाने वाली साइट से जेवर टोल प्लाजा पर पहुंचे। यहां ट्रैक्टरों को सड़क पर खड़ा कर केवल 3 लेन को छोड़कर बाकी सारी बंद कर दी। किसानों ने लगभग 12 बजे सभी लाइन को आम लोगों के लिए फ्री करा दिया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि कंपनी से कृषि यंत्रों को बिना टोल दिए निकलने, किसानों के लिए बिना फास्टैग वाली दो लेन खोलने और दनकौर के पास कट खोलने समेत सात मांगों वाला पत्र सौंपा है। इन्हीं मांगों के संबंध में प्रदर्शन किया गया है। उन्होंने कहा कि यदि जल्द मांगें पूरी नहीं हुई तो दोबारा प्रदर्शन किया जाएगा। टोल पर प्रदर्शन की सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने किसानों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने। बाद में एसीपी रुद्र प्रताप सिंह किसानों के बीच पहुंचे, काफी देर तक वार्ता के बाद उन्हें शांत कराया। इस दौरान किसानों ने लगभग आधे घंटे के लिए आगरा से ग्रेटर नोएडा की तरफ आने वाली लेन को भी फ्री कराया। मौके पर गीता भाटी, रमेश कसाना, सतीश कनारसी, अर्चना सिंह, अरुण चौधरी, हरेंद्र सिंह, अखिलेश प्रधान, आशु आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विकास कार्यों में हेरफेर का आरोप, प्रदर्शन
दादरी ब्लॉक के शाहपुर खुर्द गांव में पांच साल में हुए विकास कार्यों में हेरफेर का आरोप लगाते हुए करप्शन फ्री इंडिया संगठन के पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को विकास भवन पर प्रदर्शन किया। मुख्य विकास अधिकारी से मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। संस्थापक प्रवीण भारतीय ने बताया कि गांव में शौचालय, पुलिया निर्माण एवं इंटरलॉकिंग के नाम पर गड़बड़ी की गई। स्थानीय निवासी चंद्रपाल बैंसला ने जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी से जांच की मांग की थी, लेकिन आज तक कुछ नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि अधिकारियों के रवैये के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। कहा कि जल्द कार्रवाई नहीं होने पर फिर से प्रदर्शन किया जाएगा। मौके पर अजब सिंह, संतराम सिंह, नीरज भाटी, गोविंद कुमार, लोकेश आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed