फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Angered by snatching mobile, MBA student jumped from the second floor

बदायूं के ध्यानार्थ : मोबाइल छीनने से नाराज एमबीए की छात्रा ने दूसरी मंजिल से छलांग लगाई

Thu, 13 Jul 2023 01:01 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jul 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
Angered by snatching mobile, MBA student jumped from the second floor
बदायूं के ध्यानार्थ
विज्ञापन

मोबाइल छीनने से नाराज एमबीए की छात्रा ने दूसरी मंजिल से लगाई छलांग
- भर्ती छात्रा की हालत गंभीर, टेलीग्राम के दोस्त से शादी करना चाहती थी युवती, परिजन कर रहे थे विरोध
- घटना से पहले ही परिजनों ने मानवाधिकारी आयोग से की थी बदायूं निवासी युवक की शिकायत
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। टेलीग्राम पर युवक से दोस्ती करने से नाराज परिजनों ने एमबीए छात्रा का फोन छीन लिया। नाराज छात्रा ने दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी। अस्पताल में भर्ती छात्रा की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस जांच में पता चला है कि छात्रा युवक से शादी करना चाहती थी। वहीं छात्रा के घरवालों ने आरोपी युवक के खिलाफ मानवाधिकार आयोग को पहले ही पत्र भेजा था। जिसमें उस पर गंभीर आरोप लगाए गए थे। कोतवाली फेज थ्री पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कोतवाली फेज थ्री क्षेत्र स्थित सेक्टर-121 निवासी एमबीए की छात्रा की दोस्ती टेलीग्राम के माध्यम से बदायूं के अमन कुमार दुबे से हुई थी। दोनों के बीच बातचीत होने लगी। छात्रा ने अमन से जब शादी करने की परिजनों से इच्छा जताई तो घरवाले नाराज हो गए। नाराज परिजन ने मंगलवार को उसका फोन छीन लिया। इससे नाराज होकर युवती ने दूसरी मंजिल के फ्लैट से छलांग लगा दिया। युवती को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

पुलिस जांच में पता चला है कि युवती के पिता ने कुछ दिन पहले राज्य मानवाधिकार आयोग को पत्र भेजा था। इसमें युवक पर खुद को रॉ एजेंट और दिल्ली पुलिस का एसीपी बताकर बेटी को झांसे में लेने का आरोप लगाया था। वह अपने पिता को डीसीपी और भाई को मेजर के पद पर तैनात होने की बात कहता था। आरोप है कि युवक ने शादी का दबाव बनाकर युवती से एक सादे कागज पर हस्ताक्षर करा लिए थे। अमन युवती से दो करोड़ रुपये की मांग भी कर रहा था। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed