{"_id":"666fdd3f6a94ba973804aae4","slug":"amul-asked-for-return-of-ice-cream-tubs-for-investigation-after-receiving-complaint-from-noida-2024-06-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अमूल ने वापस मांगा प्रोडक्ट: नोएडा के कस्टमर को आइसक्रीम टब में मिला था कनखजूरा, कंपनी पर होगा केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमूल ने वापस मांगा प्रोडक्ट: नोएडा के कस्टमर को आइसक्रीम टब में मिला था कनखजूरा, कंपनी पर होगा केस दर्ज
Mon, 17 Jun 2024 12:23 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: अनुज कुमार
Updated Mon, 17 Jun 2024 12:23 PM IST
सार
नोएडा में आइसक्रीम टब के अंदर एक कनखजूरा मिला था। जिसके बाद अब कंपनी ने आइसक्रीम टब वापस मांगा है। सेक्टर-22 स्थित डिलीवरी एप के स्टोर पहुंचकर उस लॉअ की सभी आइसक्रीम बेचने पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन
अमूल ने आइसक्रीम टब वापस मांगा
- फोटो : x/@Amul_Coop
विस्तार
डिलीवरी एप से मंगाई गई आइसक्रीम में कनखजूरा निकलने के मामले पर अमूल कंपनी ने कार्रवाई की है। अमूल ने सोमवार को महिला ग्राहक से आइसक्रीम टब वापस मांगा है। कंपनी का कहना है कि हम इस टब की जांच करेंगे। महिला ने दावा किया था कि उसे टब में सेंटीपीड मिला था।
खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने कहा कि नोएडा में एक महिला ने दावा किया है कि उसने एक इंस्टेंट डिलीवरी ऐप के माध्यम से ऑर्डर की गई आइसक्रीम टब के अंदर सेंटीपीड पाया है, जिन्होंने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मामले की जानकारी मिलते ही खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की टीम ने सेक्टर-22 स्थित डिलीवरी एप के स्टोर पहुंचकर सभी आइसक्रीम बेचने पर रोक लगा दी है। आइसक्रीम का सैंपल की जांच होगी। विभाग ने आइसक्रीम बनाने वाली कंपनी और डिलिवरी एप के खिलाफ भी केस दर्ज कराने की बात कही है।
सेक्टर-12 निवासी दीपा देवी ने बच्चों के लिए मैंगो शेक बनाने के लिए इंस्टैंट डिलिवरी करने वाले एप से आइसक्रीम ऑर्डर की थी। आइसक्रीम का ढक्कन खोला। उसमें कनखजूरा चलता दिखा। उन्होंने एप के हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज कराई।
कंपनी ने गलती मानते हुए आइसक्रीम के पैसे रिफंड कर दिए। इधर मामले की सूचना मिलने पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम भी सेक्टर-12 पहुंची। पीड़ित की शिकायत के आधार पर सेक्टर-22 स्थित एप के स्टोर पर पहुंचकर आइसक्रीम बेचने पर रोक लगा दी। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अक्षय गोयल ने कहा कि मामले में शिकायत को तत्परता से लेते हुए कार्रवाई की जा रही है।

Issued in Public Interest by Amul pic.twitter.com/cTlhEGVq2l
— Amul.coop (@Amul_Coop) June 17, 2024