{"_id":"68d19ca63485e97ab8028dc4","slug":"ameer-scored-twice-as-usiya-defeated-ara-3-1-na-news-c-20-1-vns1007-1132771-2025-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: अमीर के दो गोल की बदौलत उसिया ने आरा को 3-1 से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: अमीर के दो गोल की बदौलत उसिया ने आरा को 3-1 से हराया
विज्ञापन
रेवतीपुर गांव के ग्रीनपार्क स्टेडियम में गेंद पर कब्जे की कोशिश करते उसिया व आरा के खिलाड़ी। सं
रेवतीपुर। स्थानीय गांव स्थित ग्रीन पार्क स्टेडियम में 62वीं अंतर राज्यीय फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित है। पहले दिन उसिया और बिहार के आरा के बीच मैच खेला गया जिसमें उसिया ने आरा को 3-1 से हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया। मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। मैच के 24वें मिनट में उसिया के सलमान ने गोल कर टीम को शुरुआती बढ़त दिला दी। इसके बाद मैच के 30वें मिनट में उसिया के ही अमीर ने एक और गोल कर टीम को 2-0 की बढ़त दिला दी जो मध्यांतर तक कायम रही। मध्यांतर के बाद शुरू हुए मुकाबले में कुछ देर बाद मैच के 56वें मिनट में आरा के रिजवांन ने गोल कर स्कोर 2-1 कर दिया। इसके बाद 56वें मिनट में उसिया के अमीर ने एक और गोलकर टीम को 3-1 की निर्णायक बढ़त दिला दी। इस तरह से उसिया ने उद्घाटन मैच जीतकर अगले चक्र में प्रवेश किया। इससे पहले मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि रेवतीपुर के ब्लाक प्रमुख अजिताभ राय राहुल ने भूमि पूजन और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। उन्होंने कहा कि गांव स्तर पर प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की कमी नहीं है, जरूरत उन्हें उचित मार्गदर्शन की। इस अवसर पर गोलू राय, रामू, झुन्ना चौहान, राजेश राय, शिवम पांडेय, राकेश पांडेय, अमित राय, नवनीत कुमार राय, विनयकांत राय, मिंटू पांडेय, नन्हे, रानू, आशीष, गोलू, बड़क राय, इमरान आदि मौजूद रहे। मैच में निर्णायक अंकित सिंह तथा कमेंट्री प्रदीप राय ने की।
बैडमिंटन : मंडलीय ट्रायल के लिए छह खिलाड़ी चयनित-गाजीपुर। शहर के गोराबाजार स्थित नेहरू स्टेडियम के इंडोर हॉल में सोमवार को सबजूनियर बालक और बालिकाओं का जनपद स्तरीय बैडमिंटन ट्रॉयल आयोजित की गई थी। इसमें बालक और बालिका दोनों वर्ग में 30 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इसमें तीन बालक और तीन बालिकाओं का चयन मंडल स्तरीय ट्रायल के लिए किया गया है। क्रीड़ाधिकारी अरविंद यादव ने बताया कि, सबजूनियर बालक और बालिका वर्ग की राज्यस्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता अलीगढ़ में पांच से सात अक्टूबर के बीच आयोजित की गई है। इसके जनपदीय ट्रॉयल के बालक वर्ग में शुभम तिवारी, अनिरुद्ध यादव, दिव्यांशु और बालिका वर्ग में आराध्या, दिव्या और वाग्मिता का चयन किया गया है। चयनित खिलाड़ी 29 सितंबर को वाराणसी के सिगरा स्थित डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स कॉप्लेक्स में आयोजित मंडल स्तरीय ट्रॉयल में प्रतिभाग करेंगे। इस मौके पर नेहरू स्टेडियम के बैडमिंटन प्रशिक्षक चंदन यादव, कुश्ती प्रशिक्षक प्रेमचंद्र यादव, खेलो इंडिया के एथलेटिक्स प्रशिक्षक विजय यादव, हॉकी प्रशिक्षक बृजेश कुमार, वेटलिफ्टिंग प्रशिक्षक प्रदीप राय आदि मौजूद थे।
स्टेट चैंपियनशिप मेंं गाजीपुर कबड्डी टीम को तीसरा स्थान-गाजीपुर। भदोही के एक पब्लिक स्कूल में 20 से 21 से सितंबर तक आयोजित 49 वीं जूनियर जोन स्टेट कबड्डी चैंपियनशिप मेंं गाजीपुर की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है। इस प्रतियोगिता में कुल 12 टीमों ने प्रतिभाग किया था। उत्तर प्रदेश कबड्डी संघ सह सचिव मोहम्मद अकरम ने बताया कि इस चैंपियनशिप मेंं टीम ने काफी शानदार प्रदर्शन किया है। जिले की टीम ने संघर्ष करते हुए अपनी प्रतिभा के दम पर तृतीय स्थान पर पहुंचने में सफलता प्राप्त की। टीम में कप्तान विष्णु यादव, शिवम यादव, नितेश यादव, अरसलाम आलम, आशुतोष राय, प्रियांशु ठाकुर, अनुज सिंह व गोल्डेन शर्मा आदि खिलाड़ी शामिल थे। टीम कोच राजेश यादव, मैनेजर अनुज राय, आफिसियल मनोज सिंह व राजेश गुप्ता ने टीम का हौसला बढ़ाया।