फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Ambulance stuck in jam, case registered against more than 50

जाम में फंसी एंबुलेंस, 50 से अधिक पर केस दर्ज

Thu, 07 Apr 2022 02:00 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
Ambulance stuck in jam, case registered against more than 50
जेवर। इलाज के दौरान महिला की मौत के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए परिजनों ने दो घंटे तक जेवर चौराहे को जाम कर दिया। रास्ता बंद करने एवं एंबुलेंस को रास्ता नहीं देने के आरोप में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। कस्बा चौकी इंचार्ज की शिकायत पर पुलिस ने 26 नामजद समेत 50 से अधिक लोगों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कस्बा चौकी इंचार्ज छविराम सिंह ने बताया कि मोहल्ला वैश्य खटीक निवासी शिवकुमार, अंकित, तस्वीर, नरेश, जितेंद्र, भूरा, गोविंदा, आकाश, आर्यन ,राजेश, विक्की, तुषार, आकाश समेत 26 नामजद वह 20-25 अज्ञात महिला और पुरुष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोप है कि बुधवार सुबह लगभग 11:30 बजे सभी लोग इकट्ठा होकर जेवर चौराहे पर पहुंचे और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जाम लगा दिया। लोगों की इस भीड़ ने डस्टबिन को चौराहे पर लाकर उनमें से कूड़ा कचरा सड़क पर फेंक दिया। जिससे लोगों में अफरातफरी का माहौल बन गया। वही जाम के दौरान एंबुलेंस तक को भी रास्ता नहीं दिए जाने से लोगों की जान पर बन आई कस्बा चौकी इंचार्ज की शिकायत पर सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

अहम है कि कुछ दिनों पहले जेवर के मोहल्ला वैश्य खटीक निवासी विनोद वाल्मीकि की बेटी राखी (30) की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। राखी के भाई जितेंद्र ने अवैध क्लीनिक संचालक सहित सात लोगों पर गलत इंजेक्शन लगने का आरोप लगाकर मामला दर्ज कराया था। मामले में पुलिस ने आरोपी चिकित्सक और एक सहायक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है हालांकि पुलिस की कार्रवाई से परिजन संतुष्ट नहीं थे। वह अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed