{"_id":"6876658903df2019500c0f57","slug":"ambulance-collided-with-a-container-moving-ahead-noida-news-c-23-1-lko1064-68388-2025-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: आगे चल रहे कंटेनर से टकराई एंबुलेंस, चालक और हेल्पर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: आगे चल रहे कंटेनर से टकराई एंबुलेंस, चालक और हेल्पर की मौत
विज्ञापन
फोटो
-यमुना एक्सप्रेसवे पर सोमवार रात कोतवाली क्षेत्र में हुई दुर्घटना
-पंजाब के निजी अस्पताल से एंबुलेंस द्वारा मरीज को ले जा रहे थे पटना
-पुलिस ने मशक्कत के बाद एंबुलेंस में फंसे घायलों को बाहर निकाला
-इलाज के दौरान हुई दोनों की मौत, पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए शव
संवाद न्यूज एजेंसी
दनकौर। कोतवाली क्षेत्र में स्थित यमुना एक्सप्रेसवे पर आगे चल रहे एक कंटेनर से सोमवार रात एक निजी अस्पताल की एंबुलेंस टकरा गई। भीषण हादसे में एंबुलेंस में सवार चालक और हेल्पर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकालकर ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले मृतक के परिजनों ने कंटेनर ड्राइवर के खिलाफ मंगलवार को केस दर्ज कराया है।
पंजाब के होशियारपुर जिले के रहने वाले कमलदीप एक निजी अस्पताल के एंबुलेंस गाड़ी चलाते थे। उनके ही गांव के रहने वाले जितेंद्र हेल्पर थे। बताया जाता है कि पंजाब के अस्पताल में पटना निवासी एक व्यक्ति का इलाज चल रहा था। उसे छोड़ने के लिए दोनों रविवार को एंबुलेंस लेकर गए थे। बताया जाता है कि जब सोमवार की शाम पटना से वह यमुना एक्सप्रेसवे के रास्ते वापस पंजाब लौट रहे थे, उसी दौरान दनकौर कोतवाली क्षेत्र में स्थित चपरगढ़ अंडरपास के पास आगे चल रहे ओवरलोड एक कंटेनर से उनकी एंबुलेंस टकरा गई। इस भीषण हादसे में एंबुलेंस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। कमलदीप और जितेंद्र भी इसमें फंसकर घायल हो गए। दुर्घटना के बाद आरोपी चालक कंटेनर को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और एक्सप्रेसवे कर्मियों ने घायलों को बाहर निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान दोनों की सोमवार देर रात मौत हो गई। इस मामले में मृतक हेल्पर जितेंद्र के जीजा गुरविंदर ने अज्ञात कंटेनर चालक के खिलाफ केस दर्ज कराया है।