फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Amar Ujala and IMS Ghaziabad will organize bhavishya Jyoti program

12वीं के मेधावी छात्र होंगे सम्मानित, अमर उजाला और IMS गाजियाबाद करेंगे भविष्य ज्योति कार्यक्रम

Wed, 15 May 2019 09:40 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 15 May 2019 09:40 AM IST
विज्ञापन
Amar Ujala and IMS Ghaziabad will organize bhavishya Jyoti program
अमर उजाला भविष्य ज्योति - फोटो : अमर उजाला
12वीं की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करने वाले मेधावियों को सम्मानित करने के लिए अमर उजाला और आईएमएस गाजियाबाद 18 मई को भविष्य ज्योति कार्यक्रम आयोजित करेंगे। 
विज्ञापन


विद्यार्थियों के सम्मान में यह समारोह सेक्टर-11 के माडर्न स्कूल में होगा। अगर आपने भी जिले का मान बढ़ाया है तो इस कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। 

12वीं कक्षा प्रत्येक छात्र के भविष्य में मील का पत्थर साबित होती है। अच्छे परिणामों के लिए छात्र-छात्राएं जीतोड़ मेहनत करते हैं। ऐसे में अच्छे परिणाम के बाद मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहन की आवश्यकता होती है, 
विज्ञापन


इसीलिए अमर उजाला भविष्य ज्योति कार्यक्रम के तहत 12वीं पास मेधावियों को सर्टिफिकेट व मेडल देकर सम्मानित कर उन्हें बेहतर भविष्य के लिए प्रेरित करेगा। 

समारोह में सीबीएसई बोर्ड, यूपी बोर्ड और आईसीएससी में 60 प्रतिशत व इससे अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। विद्यार्थियों को मार्कशीट की फोटोकॉपी साथ लेकर आनी होगी। 

केवल उन्हीं बच्चों को विशिष्ट अतिथियों द्वारा मेडल और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने वर्ष 2018-2019 की बोर्ड परीक्षा में सफलता हासिल की है। कार्यक्रम 18 मई को सुबह 10 बजे से होगा। समारोह में अपनी जगह बनाने और शामिल होने के लिए विद्यार्थी मोबाइल नंबर 9711939869, 9650131726 पर संपर्क कर सकते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed