{"_id":"6b03226696d6adf4d701b33d","slug":"along-with-the-process-of-getting-ones-name-added-errors-in-voter-id-cards-have-also-become-a-source-of-trouble-grnoida-news-c-23-1-lko1064-112817-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: नाम जुड़वाने के साथ गलतियों से भी काफी मतदाता परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: नाम जुड़वाने के साथ गलतियों से भी काफी मतदाता परेशान
विज्ञापन
- दो दिन के विशेष अभियान में 11,299 लोगों ने नाम जुड़वाने के लिए किया आवेदन
- पहचान पत्र की त्रुटियां ठीक कराने के लिए 4,329 ने भरा फॉर्म, 1,464 ने नाम कटवाने के लिए किया आवेदन
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के साथ ही पहचान पत्र की गलतियां ठीक कराना भी मतदाताओं के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है। किसी के नाम में गलती है तो किसी के पते में, जबकि कुछ मतदाता अपने बूथ की जानकारी गलत होने से परेशान हैं। जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों में चल रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के दौरान ऐसे मामलों में भी बड़ी संख्या में आवेदन मिल रहे हैं। 21 और 22 नवंबर को चले विशेष अभियान में 11,299 लोगों ने मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए आवेदन किया, जबकि 4,329 मतदाताओं ने पहचान पत्र और रिकॉर्ड में त्रुटियां ठीक कराने के लिए फॉर्म-8 भरा। वहीं, 1,464 लोगों ने नाम कटवाने के लिए आवेदन किया।
जिले की नोएडा, दादरी और जेवर विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्यक्रम दिसंबर तक चलेगा। इस दौरान नए मतदाताओं के नाम जोड़ने, अपात्र या स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाने और रिकॉर्ड में गलतियां सुधारने की प्रक्रिया चल रही है। विशेष अभियान के तहत 21 और 22 नवंबर को बीएलओ ने मतदान केंद्रों पर बैठकर आवेदन प्राप्त किए। मतदाताओं ने भी बूथों पर पहुंचकर सूची में अपना नाम जांचा। जिनका नाम सूची में नहीं था, उन्होंने फॉर्म-6 जमा किया, जबकि पहचान पत्र या मतदाता रिकॉर्ड में त्रुटियां ठीक कराने के लिए फॉर्म-8 भरा।
नाम जुड़वाने के मामले में दादरी विधानसभा सबसे आगे रही। यहां दो दिन में 5,144 लोगों ने आवेदन किया। नोएडा विधानसभा में 3,553 और जेवर में 1,304 आवेदन मिले। दूसरी ओर, मतदाता रिकॉर्ड में गलतियां सुधारने के लिए सबसे ज्यादा आवेदन नोएडा विधानसभा से आए। यहां 2,009 लोगों ने फॉर्म-8 जमा किया, जबकि दादरी में 1,957 और जेवर में 363 आवेदन मिले।
विज्ञापन
नाम कटवाने के मामले में भी दादरी विधानसभा सबसे आगे रही। यहां 805 लोगों ने आवेदन किया। नोएडा में 520 और जेवर में 139 मतदाताओं ने नाम हटवाने के लिए फॉर्म जमा किया।
28 और 29 नवंबर को फिर चलेगा विशेष अभियान
मतदाता सूची पुनरीक्षण के तहत 28 और 29 नवंबर को भी विशेष अभियान चलाया जाएगा। इन दोनों दिन बीएलओ मतदान केंद्रों पर मौजूद रहेंगे और मतदाताओं से आवेदन प्राप्त करेंगे। इसके अलावा सामान्य प्रक्रिया के तहत भी मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, हटवाने और विवरण में सुधार कराने के लिए आवेदन किया जा सकता है।
दो दिन के विशेष अभियान में आए आवेदन
विधानसभा
नाम जोड़ने
नाम कटवाने
त्रुटि सुधार
नोएडा
3,553
520
2,009
दादरी
5,144
805
1,957
जेवर
1,304
139
363
कुल
11,299
1,464
4,329