फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Airport-affected youths hold meeting; declare: "No jobs, no votes."

Noida News: एयरपोर्ट प्रभावित युवाओं ने की बैठक, बोले- नौकरी नहीं तो वोट नहीं

Sat, 19 Sep 2026 06:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 06:48 PM IST
विज्ञापन
Airport-affected youths hold meeting; declare: "No jobs, no votes."
यमुना सिटी (संवाद)। जेवर की आरएंडआर कॉलोनी में शनिवार को एयरपोर्ट प्रभावित युवाओं ने नौकरी की मांग को लेकर बैठक की। युवाओं ने नौकरी नहीं मिलने पर नाराजगी जताते हुए ‘नौकरी नहीं तो वोट नहीं’ के नारे लगाए। बैठक में सोमवार को बड़ी संख्या में गौतमबुद्ध नगर की कमिश्नर से मुलाकात कर मांगों का ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

युवाओं ने कहा कि वर्ष 2019 में एयरपोर्ट के लिए जमीन अधिग्रहण के दौरान प्रभावित परिवारों के युवाओं को नौकरी देने की बात कही गई थी। इसके बावजूद सात वर्ष बीतने के बाद भी किसी प्रभावित युवा को नौकरी नहीं मिली है। इससे युवाओं में नाराजगी बढ़ रही है। युवाओं का कहना है कि नौकरी की मांग को लेकर कई बार अधिकारियों के समक्ष अपनी समस्या रखी जा चुकी है, लेकिन अब तक समाधान नहीं हुआ। एयरपोर्ट परियोजना के लिए जमीन देने के बाद प्रभावित परिवारों को रोजगार मिलने की उम्मीद थी। लंबे समय से नौकरी का इंतजार कर रहे युवा अब अपनी मांग को लेकर एकजुट हो रहे हैं। बैठक में तय किया गया कि सोमवार को अधिक से अधिक युवा कमिश्नर कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन देंगे। युवाओं ने प्रभावित परिवारों के सदस्यों को रोजगार उपलब्ध कराने की मांग रखी। साथ ही मांग पूरी नहीं होने पर अपना विरोध जारी रखने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed