फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   After two years, 350 families in Supernova received Ganga water

Noida News: दो वर्ष बाद सुपरनोवा में 350 परिवारों को मिला गंगाजल

Wed, 16 Sep 2026 08:01 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 08:01 PM IST
विज्ञापन
After two years, 350 families in Supernova received Ganga water
-सोसाइटी में गंगाजल नहीं होने पर हाई टीडीएस और दूषित पानी की आपूर्ति से निवासी परेशान थे
विज्ञापन

--------
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर 94 स्थित सुपरटेक सुपरनोवा के आवासीय टावरों में 350 परिवारों को दो वर्ष बाद गंगाजल मिलेगा। प्राधिकरण ने यहां बुधवार से आपूर्ति शुरू कर दी है। सोसाइटी में गंगाजल नहीं होने पर हाई टीडीएस और दूषित पानी की आपूर्ति से निवासी परेशान थे। नोएडा प्राधिकरण ने इसका संज्ञान लिया और सोसाइटी में आपूर्ति शुरू कर दी है।



बता दें सुपरटेक सुपरनोवा में नोवा ईस्ट और वेस्ट आवासीय टावर हैं। बिल्डर पर पानी का 42 लाख रुपये बकाया होने के चलते दो वर्ष पूर्व प्राधिकरण ने यहां आपूर्ति बंद कर दी। वर्तमान में सोसाइटी का संचालन एओए कर रही है। यह पानी का बिल अब ब्याज समेत 72 लाख रुपये है। एओए इस बिल को जमा करने की स्थिति में नहीं है। सोसाइटी में बोरवेल से आपूर्ति हो रही है। पानी का सॉफ्टनर प्लांट भी लंबे समय से खराब है। बीते दिनों यहां आपूर्ति होने वाले पानी में कीड़े निकलने की शिकायतें आई थीं। नोएडा प्राधिकरण ने इसका संज्ञान लेकर फिलहाल के लिए गंगाजल की आपूर्ति शुरू कर दी है। यह लोगों के लिए बड़ी राहत है।
विज्ञापन


गंगाजल की आपूर्ति शुरू होना हमारे लिए बडी राहत है। बकाये पर अभी निर्णय नहीं हुआ है। प्राधिकरण अधिकारियों से इस संबंध में बात की जाएगी। लोगों की सुविधा के लिए गंगाजल की आपूर्ति शुरू कर दी गई है। -नरेश नंदवानी, एओए सलाहकार
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed