{"_id":"5735f0cd4f1c1b49699198c9","slug":"after-the-heat-of-the-day-rain-storm-relief-in-evening","type":"story","status":"publish","title_hn":" दिन में तपिश के बाद शाम को आंधी-बारिश ने दी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिन में तपिश के बाद शाम को आंधी-बारिश ने दी राहत
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Fri, 13 May 2016 08:54 PM IST
विज्ञापन
शुक्रवार शाम को हुई बारिश में गुजरते वाहन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिन में तपिश के बाद शुक्रवार शाम को शहर के कई हिस्सों में आंधी और बारिश होने से गर्मी से बेहाल लोगों को थोड़ी राहत मिली। मौसम विभाग के मुताबिक, 14 से 16 मई तक पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर बौछारें और आंधी की संभावना है। वहीं, हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर में अगले तीन से चार दिन भारी बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
शुक्रवार को नोएडा और ग्रेनो में अधिकतम तापमान 42.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड रहा, जो औसत से करीब तीन डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम पारा भी रिकार्ड तोड़ 28.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ का असर अभी बना हुआ है, जिसके कारण कहीं-कहीं पर हवा के कम दबाव का क्षेत्र बन जाता है।
विज्ञापन
29 मई के आसपास देश में मानसून दस्तक दे सकता है। इन दिनों हो रही बारिश प्री मानसून बारिश है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. रंजीत सिंह ने बताया कि हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर में अगले तीन से चार दिन लगातार भारी बारिश की संभावना है। 16 और 17 मई को उत्तराखंड में भारी बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
जिन स्थानों में आंधी-बारिश है, उनको छोड़कर उत्तर भारत के मैदानों में कुछ स्थानों पर 14 और 15 को लू के आसार हैं। 16 और 17 मई को दिल्ली एनसीआर, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और बिहार में कुछ स्थानों पर तेज हवा या बूंदाबांदी हो सकती है।