{"_id":"6a3aee3023847f4fdd0a6469","slug":"after-scorching-heat-storm-brought-a-message-of-relief-noida-news-c-1-noi1095-4426495-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सुबह की तपिश के बाद आंधी ले आई राहत का पैगाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सुबह की तपिश के बाद आंधी ले आई राहत का पैगाम
विज्ञापन
तेज धूप से बेहाल लोगों को दोपहर की धूल भरी आंधी और ठंडी हवाओं ने दी गर्मी से राहत
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। मंगलवार की सुबह तेज धूप और उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। सुबह से खिली धूप त्वचा को झुलसा रही थी और लोग घरों से बाहर निकलने से बचते नजर आए। हालांकि दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट ली और करीब तीन बजे तेज हवाएं चलनी शुरू हो गईं। देखते ही देखते हवाओं ने धूल भरी आंधी का रूप ले लिया, जिससे दृश्यता काफी कम हो गई और 50 मीटर से अधिक दूरी तक साफ दिखाई देना मुश्किल हो गया।
आंधी के दौरान कई स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी भी हुई, जिससे वातावरण में ठंडक घुल गई और लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली। करीब साढ़े तीन बजे तक आंधी का असर कम हो गया, लेकिन इसके बाद चल रही ठंडी हवाओं ने मौसम को सुहाना बना दिया। तापमान में गिरावट आने से लोग घरों से बाहर निकले और बदले हुए मौसम का आनंद लिया।
आईएमडी के अनुसार सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे में 1.0 एमएम बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग का अनुमान है कि फिलहाल इस सप्ताह तेज बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन हवाओं की गति बढ़ने से गर्मी का असर कम रहेगा। मौसम विज्ञानी महेश पलावत के मुताबिक पहाड़ों पर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण मौसम में यह बदलाव देखने को मिल रहा है।