फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   after admission class starts

दाखिले के अगले दिन से ही छात्रों की होगी ऑनलाइन क्लास, पढ़ाई नहीं पड़ेगा असर

Tue, 07 Jul 2020 01:03 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
after admission class starts
दाखिले के अगले ही दिन से शुरू होगी ऑनलाइन पढ़ाई
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अभिभावक स्कूल में आकर फॉर्म भर सकते हैं। दाखिले के अगले दिन से ही छात्रों की ऑनलाइन क्लास शुरू हो जाएगी, ताकि उनकी पढ़ाई प्रभावित न हो। शिक्षा विभाग ने शिक्षकों को निर्देश जारी कर दिए हैं। कोरोना के चलते स्कूल बंद हैं। सिर्फ शिक्षकों को अनुमति दी गई है, ताकि वह दाखिले की प्रक्रिया और ऑनलाइन क्लास शुरू कर सकें। शिक्षकों से स्कूल आने वाले अभिभावकों से उनके आसपास ड्रॉपआउट छात्रों की जानकारी भी लेने को कहा गया है। अगर अभिभावक ऐसे किसी बच्चे की जानकारी देता है तो उसका दाखिला करें। जिला विद्यालय निरीक्षण डॉ. नीरज कुमार पांडेय ने बताया कि दाखिले के लिए एक फॉर्म भरना होगा। ये पूरी तरह से निशुल्क है। उसी समय अभिभावकों का नंबर लेकर छात्र को ऑनलाइन क्लास की जानकारी भी दी जाएगी। शिक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि वह स्कूल आने वाले अभिभावकों को प्राथमिकता के साथ दाखिला दें।

ऑनलाइन क्लास की होगी समीक्षा
शिक्षा विभाग के निर्देश पर सरकारी स्कूलों में ऑनलाइन क्लास शुरू कर दी गई है। शिक्षकों को ब्लैक बोर्ड से पढ़ाई कराने को कहा गया है। ताकि छात्रों को विषय अच्छे से समझ आ सके। वहीं, स्कूलों को विषय वार सारिणी बनाकर छात्रों को ऑनलाइन उपलब्ध करानी होगी। ऑनलाइन क्लास में शिक्षा विभाग के अधिकारी भी समीक्षा कर रहे हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक का कहना है कि समीक्षा कर टीचरों को बताया जा रहा है कि वो कैसे पढ़ाई के स्तर को सुधार सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed