फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   admission starts in gbu

जीबीयू में दाखिले शुरू, पहली बार ऑनलाइन लॉक होगी सीट-अमर उजाला

Sun, 26 May 2019 09:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2019 09:45 PM IST
विज्ञापन
admission starts in gbu
जीबीयू में दाखिले शुरू, पहली बार ऑनलाइन लॉक होगी सीट
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय ने शनिवार रात प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। रविवार से विभिन्न कोर्स में दाखिले के लिए काउंसलिंग भी शुरू कर दी गई। छात्र पहली बार ऑनलाइन सीट लॉक कर सकेंगे। पहली काउंसलिंग 30 मई तक चलेगी। परिणाम 11 जून को घोषित किया जाएगा। 1,650 सीटों पर दाखिला होंगे। विश्वविद्यालय ने विभिन्न कोर्स की प्रवेश परीक्षा का 18 मई को आयोजन किया था। देशभर में 29 केंद्र बनाए गए थे। 4,044 छात्रों ने पंजीकरण कराया था, लेकिन 15 प्रतिशत आवेदनकर्ता अनुपस्थित रहे थे। पहली बार प्रवेश परीक्षा ऑनलाइन हुई थी। विभिन्न कोर्स में करीब 3,600 छात्रों की मेरिट जारी की है। मीडिया प्रभारी एके सिंह ने बताया कि ऑनलाइन काउंसलिंग के माध्यम से छात्र अपने कोर्स की मनपसंद सीट लॉक कर सकते हैं। जिस कोर्स में जितनी सीट है, पहले उतनी रैंकिंग के छात्रों को मौका दिया जाएगा। अगर कोई सीट बचती है तो फिर उसके बाद रैंकिंग वालों को मौका दिया जाएगा। कुल तीन बार मौके मिलेंगे। सीट लॉक करने के बाद ऑनलाइन फीस जमा होगी। छात्रों को 11 जून को बुलाया जाएगा। उस दिन परिणाम घोषित किया जाएगा। पहली काउंसलिंग 30 जून तक चलेगी। जून के आखिर तक प्रवेश परीक्षा को पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed