{"_id":"6a70d0620fb7581f56099789","slug":"action-taken-against-doctors-absent-from-jail-duty-orders-issued-to-deduct-their-salaries-grnoida-news-c-1-noi1095-4571531-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: जेल ड्यूटी से गायब रहे डॉक्टरों पर कार्रवाई, वेतन काटने के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: जेल ड्यूटी से गायब रहे डॉक्टरों पर कार्रवाई, वेतन काटने के आदेश
विज्ञापन
-स्वास्थ्य जांच शिविर में ड्यूटी से अनुपस्थित रहे चार डॉक्टरों के खिलाफ सीएमओ ने की कार्रवाई
-एक दिन का वेतन काटने के साथ ही अनुपस्थित रहने के कारण पर स्पष्टीकरण भी मांगा
-- -- -- -- -- -- -
नोएडा। जिला जेल में आयोजित स्वास्थ्य जांच शिविर में ड्यूटी से अनुपस्थित रहने वाले चार डॉक्टरों के खिलाफ सीएमओ ने कार्रवाई की है। चारों डॉक्टरों का एक दिन का वेतन काटने के आदेश दिए गए हैं। इसके साथ ही अनुपस्थित रहने के कारण पर स्पष्टीकरण भी मांगा गया है। रविवार को जिला जेल में विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया था। शिविर में जिला अस्पताल और सीएमओ कार्यालय में तैनात चार डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई गई थी। इसमें चारों डॉक्टर ड्यूटी पर नहीं पहुंचे। इससे स्वास्थ्य शिविर की व्यवस्था प्रभावित हुई और जांच में भी परेशानी हुई। मामले की जानकारी मिलने पर सीएमओ ने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। सीएमओ ने जिला अस्पताल के सीएमएस को उनके विभाग से नहीं पहुंचने वाले डॉक्टरों का एक दिन का वेतन काटने के आदेश दिए हैं। इसके अलावा सभी डॉक्टरों से लिखित स्पष्टीकरण देने को कहा है।
-- -- --
कोट
सरकारी ड्यूटी में लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जेल जैसी संवेदनशील जगह पर लगाई गई ड्यूटी से अनुपस्थित रहना गंभीर मामला है। यदि डॉक्टरों का जवाब संतोषजनक नहीं मिला तो नियमानुसार आगे भी विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
डॉ. मदन मोहन मणि त्रिपाठी, सीएमओ, गौतमबुद्ध नगर