{"_id":"6a369212266d9b9b6c0d72e3","slug":"accuseds-bail-plea-rejected-in-deepika-nagar-murder-case-grnoida-news-c-23-1-lko1064-97954-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: दीपिका नागर हत्या मामले में आरोपी की जमानत अर्जी खारिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: दीपिका नागर हत्या मामले में आरोपी की जमानत अर्जी खारिज
विज्ञापन
दीपिका नागर दहेज हत्या मामले में आरोपी की जमानत अर्जी खारिज
ग्रेटर नोएडा। विवाहिता दीपिका नागर की हत्या के मामले में नामजद आरोपी ननद तनीशा उर्फ तन्नी को अदालत से राहत नहीं मिली। प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश सुनील कुमार-1 की अदालत ने आरोपी महिला की जमानत याचिका खारिज कर दी।
अदालत ने मामले की गंभीरता, गवाहों के बयानों और केस डायरी में उपलब्ध साक्ष्यों को देखते हुए जमानत देने से इन्कार कर दिया। अभियोजन के अनुसार थाना ईकोटेक-3 क्षेत्र में दीपिका के पिता संजय ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप है कि उनकी पुत्री दीपिका का विवाह 11 दिसंबर 2024 को जलपुरा निवासी रितिक के साथ हुआ था। शादी के बाद ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा अतिरिक्त दहेज के रूप में फॉर्च्यूनर कार और 50 लाख रुपये की मांग की जा रही थी। मांग पूरी न होने पर दीपिका को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। 17 मई 2026 को दीपिका ने अपने पिता को फोन कर बताया था कि उसके ससुराल वाले उसके साथ मारपीट कर रहे हैं और दहेज की मांग कर रहे हैं। उसी रात परिजनों को सूचना मिली कि दीपिका छत से गिर गई है। जब परिजन अस्पताल पहुंचे तो दीपिका मृत अवस्था में मिली। एडीजीसी अपराध धर्मेंद्र जयंत ने बताया कि अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद कहा कि मृत्यु विवाह के सात वर्ष के भीतर अस्वाभाविक परिस्थितियों में हुई है, जो मामले को और गंभीर बनाता है। इस कारण जमानत निरस्त कर दी। ब्यूरो