फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Accused trying to rob, arrested

नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर लूटने का प्रयास कर रहा आरोपी गिरफ्तार

Mon, 14 Sep 2020 01:18 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
Accused trying to rob, arrested
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर लूटने का प्रयास कर रहा आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

नोएडा। नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर लूट का प्रयास कर रहे आरोपी को कोतवाली फेज-3 पुलिस ने सेक्टर-63 स्थित इलेक्ट्रॉनिक सिटी मेट्रो स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने ओएलएक्स पर मोबाइल बेचने का विज्ञापन देख खरीदार बनकर पीड़ित को बुलाया था। वेश बदलने में माहिर आरोपी इसी तरह से दर्जनों वारदात कर चुका है। पुलिस ने उससे एक स्विफ्ट डिजायर कार, 5 मोबाइल, 2 पर्स, नशे की गोलियां, 2 मोबाइल फोन के डिब्बे बिल समेत, एक बैग व अलग-अलग नाम की आईडी बरामद की हैं। आरोपी के पिता दिल्ली के एक अस्पताल में ओटी टेक्नीशियन हैं।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह ने बताया कि आकाश नाम के युवक ने कुछ दिन पहले मोबाइल बेचने के लिए ओएलएक्स पर विज्ञापन दिया था। विज्ञापन देखकर आरोपी ने आकाश से मोबाइल खरीदने संबंधी बात की और उसे इलेक्ट्रॉनिक सिटी मेट्रो स्टेशन के पास बुलाया। अपने दोस्त गौरव व एक अन्य युवक के साथ आए आकाश को अंकुश ने कार में बिठाकर कोल्ड ड्रिंक पीने के लिए दी। कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद तीनों को नशा होने लगा। इस दौरान आगे सीट पर बैठे गौरव की जेब से आरोपी ने पर्स और मोबाइल निकाल कर उसे धक्का देकर कार से नीचे गिरा दिया। तभी पिछली सीट पर बैठे आकाश ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी हरी नगर दिल्ली निवासी अंकुश कुमार इग्नू से बीसीए कर कई कॉल सेंटर में काम कर चुका है। पिछले साल उसने अपना काम शुरू किया था लेकिन लॉकडाउन के दौरान काम बंद हो गया। इसके बाद वह चोरी, लूट की वारदात करने लगा।
विज्ञापन

वारदात के दौरान बांधता था पगड़ी
दाढ़ी और मूंछ रखने वाला अंकुश वारदात को अंजाम देने के दौरान सिर पर पगड़ी बांधकर सरदार का वेश धर लेता और वारदात के बाद पगड़ी निकाल देता था। पंजाबी भाषा के जानकार आरोपी से पगड़ी भी बरामद हुई है। बरामद कार आरोपी ने अपने जानकार से 30 हजार रुपये महीने किराए पर ले रखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed