फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   accused of strangling his cousin to death was caught by police

'साहब...पत्नी पर बुरी नजर थी': कई बार समझाया, पर न माना वो, इसलिए भड़का पति और भाई को मार डाला; यहां फेंका शव

Mon, 08 Sep 2025 02:49 PM IST
अनुज कुमार माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 08 Sep 2025 02:49 PM IST
सार

ग्रेटर नोएडा में चचेरे भाई की हत्या का मामला सामने आया है। आरोपी हत्या के बाद मृतक की लाश को नाले में फेंक कर फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जिसके पास से मृतक के दस्तावेज और बाइक की चाबी बरामद की है।

विज्ञापन
accused of strangling his cousin to death was caught by police
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिसरख कोतवाली पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से चचेरे भाई की हत्या करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान इकरार सैफी उर्फ मोटा निवासी अमरोहा (25) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से मृतक नसीम का आधार कार्ड, वोटर कार्ड, पैन कार्ड, फोटो और मोटरसाइकिल की चाबी बरामद की है।

विज्ञापन


डीसीपी सेंट्रल शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि पुलिस पूछताछ में आरोपी इकरार ने बताया कि वह और मृतक नसीम दोनों चचेरे भाई थे। दोनों शादीशुदा थे और पिछले चार साल से गांव ऐमनाबाद में किराए पर मकान लेकर अलग-अलग रहते थे। दोनों ही बढ़ई (कारपेंटर) का काम करते थे। 
विज्ञापन


आरोपी ने पुलिस को बताया कि मृतक नसीम अक्सर उसकी पत्नी को अलग-अलग नंबरों से वीडियो कॉल करता और गांव आने पर उस पर बुरी नजर रखता था। इस बात को लेकर आरोपी ने कई बार उसे समझाया लेकिन नसीम अपनी हरकतों से बाज नहीं आया।

विज्ञापन
विज्ञापन

फोन कॉल से भड़का गुस्सा, रची हत्या की साजिश
घटना के दिन 2 सितंबर को आरोपी क्रिकेट मैदान में था। तभी उसकी पत्नी का फोन आया कि नसीम उसे लगातार वीडियो कॉल कर परेशान कर रहा है। इस पर आरोपी आगबबूला हो गया और उसने नसीम को फोन कर बहाने से क्रिकेट मैदान बुला लिया। नसीम अपनी बाइक से वहां पहुंच गया। दोनों जब जलपुरा गांव से पहले बिजलीघर के पास पहुंचे तो आरोपी ने बाइक रोक ली और नसीम से कहा कि वह उसकी पत्नी को फोन क्यों करता है। 

इसी दौरान आरोपी ने नसीम से उसका मोबाइल फोन मांगा, लेकिन उसने देने से इनकार कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी और धक्का-मुक्की हो गई। तभी आरोपी ने गुस्से में नसीम को जमीन पर पटक दिया और उसका गला दबाकर हत्या कर दी। 

हत्या के बाद आरोपी ने मृतक की जेब से पर्स निकाला, जिसमें आधार कार्ड, वोटर कार्ड, पैन कार्ड और फोटो थे। वारदात को छुपाने के लिए आरोपी ने शव को पास की नाली में फेंक दिया और मौके से फरार हो गया। हत्या की इस वारदात का पर्दाफाश करने के लिए पुलिस टीम ने सतर्कता दिखाते हुए लोकल इंटेलिजेंस और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस का सहारा लिया। टीम ने आरोपी का लोकेशन ट्रेस कर रविवार को पैरामाउंट चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed