फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Accused of killing truck drivers with a bounty of Rs 1 lakh killed in encounter

Noida News: ट्रक चालकों की हत्या के आरोपी एक लाख का इनामी मुठभेड़ में ढेर

Mon, 30 Jun 2025 01:39 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jun 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
Accused of killing truck drivers with a bounty of Rs 1 lakh killed in encounter
यूपी एसटीएफ की नोएडा यूनिट और बागपत पुलिस ने की संयुक्त कार्रवाई
विज्ञापन


16 से अधिक केसों में था नामजद, कानुपर में ट्रक ड्राइवर की हत्या कर लूटा था चार करोड़ का सामान

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। बागपत में रविवार रात को उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (यूपी एसटीएफ) की नोएडा यूनिट और बागपत पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक लाख का इनामी बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। बदमाश की पहचान संदीप (35) निवासी रोहतक के रूप में हुई है।
उस पर कानपुर में ट्रक चालक की हत्या कर करीब चार करोड़ रुपये का सामान लूट का आरोप था। वारदात के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस ने उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। एसटीएफ नोएडा यूनिट के अपर पुलिस अधीक्षक राज कुमार मिश्र ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया था। अस्पताल में इलाज के दौरान संदीप ने दम तोड़ दिया। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि संदीप हाईवे लुटेरा था। वह अब तक चार से अधिक ट्रक ड्राइवरों की हत्या कर करोड़ों रुपये के माल से लदे ट्रक लूट चुका था। उस पर प्रदेश के अलावा महाराष्ट्र और हरियाणा में भी ट्रक लूट और ड्राइवरों की हत्या के 16 से अधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

संदीप गिरोह के साथ मिलकर पहले ट्रक ड्राइवरों से संपर्क करता था। फिर सुनसान जगह पर उन्हें रोककर हत्या करता और ट्रक लेकर फरार हो जाता था। बाद में ट्रक में लदा कीमती माल ब्लैक मार्केट में बेच देता था। आरोपी 2012 से आपराधिक वारदात को अंजाम दे रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed